Oppo A6i 5G: शुरुआत से ही ब्रांड कंपनी OPPO अपने स्मार्टफोन में प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स पर काम करते हुए आ रहा है। अब खबर आ रही है कि, कंपनी अपने अपकमिंग फ़ोन Oppo A6i 5G को भारत में लांच करेगी। अगर आप भी गर्दा लुक और प्रीमियम फीचर्स वाला फ़ोन चाहते है, तो Oppo A6i 5G स्मार्टफोन आपके लिए बेहरतीन विकल्प बन सकता है।
हालाँकि, कंपनी ने इसके फीचर्स को पूरी तरह से रिवील नहीं किया है। लेकिन, इस अपकमिंग फ़ोन को चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में मॉडल नंबर PKW120 के साथ देखा गया है।

Oppo A6i 5G को TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म देखा गया
दरअसल, स्मार्टफोन कंपनी Oppo इस समय अपने अपकमिंग फ़ोन Oppo A6i 5G पर काम कर रहा है। पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन के चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में मॉडल नंबर PKW120 के साथ देखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि, OPPO के इस स्मार्टफोन में 5500mAh से 6000mAh बड़ी बैटरी मिल सकता है, जो फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रहेगा।
हालाँकि, इसके फीचर्स अभी तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिवील नहीं किया गया है। कुछ लीक्स का मानना है कि, इस फोन को Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में Oppo A6i 5G मॉनीकर के साथ देखा गया है। फोन को सबसे पहले चीन में लांच किया जायेगा। इसके बाद ही भारत में इस फ़ोन को रिवील कर दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े ! 15 हज़ार रूपए की कीमत पर खरीदें Tecno Pova Curve 5G फ़ोन, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Oppo A6i 5G में क्या होगा नया
लीक्स खबरों की मानें तो OPPO के इस फ़ोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो 2.4GHz तकनीक से लैस होगा। इसके आलावा इस अपकमिंग फ़ोन में यूजर को 6.67 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1604 x 720 रिज़ॉल्यूशन पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस रहेगा।

हालाँकि, यह IPS या AMOLED डिस्प्ले होगा, इसको बारे में कोई जानकारी नहीं आया है। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 4GB, 8GB, 12GB या 16GB तक का रैम देखने को मिल सकता है। 64GB, 128GB, 256GB या 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी और विदेओग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का माइक्रो लेंस शामिल है। इसके सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 8MP या 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े ! Motorola Razr 60 Price: मोटोरोला ने लांच किया दुनियां का सबसे सस्ता फोल्डेबल फ़ोन, कीमत जान रह जायेंगे दंग