Oppo Enco Buds 3 Pro+ को भारत में बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसके फीचर प्रीमियम ईयरबड्स को भी चुनौती देते हैं। इनमें 32dB ANC, 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स और Bluetooth 5.4 जैसी आधुनिक तकनीक मिलती है। 43 घंटे की बैटरी लाइफ और सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 11 घंटे का बैकअप इनकी सबसे बड़ी खासियत है। IP55 रेटिंग और हल्के डिजाइन के साथ यह ईयरबड्स रोज़मर्रा के उपयोग के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाते हैं।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
Oppo हमेशा से अपने TWS प्रोडक्ट्स को हल्का और स्लीक डिजाइन देने के लिए जाना जाता है। Enco Buds 3 Pro+ की डिजाइन बेहद सिंपल होने के बावजूद आधुनिक है। ईयरबड्स काफी हल्के हैं – प्रत्येक ईयरबड सिर्फ 4.2 ग्राम, जबकि चार्जिंग केस लगभग 46 ग्राम का है।
ये ईयरबड्स IP55 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आते हैं, यानी इन्हें जिम, रनिंग या सामान्य बारिश जैसी स्थितियों में बेझिझक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये दो कलर वेरिएंट में Midnight Black और Sonic Blue में उपलब्ध है।
12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ दमदार साउंड
इस TWS का सबसे मजबूत हिस्सा इसका ऑडियो परफॉर्मेंस है। Oppo ने इन ईयरबड्स में बड़ा 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर दिया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी दुर्लभ है। बड़े ड्राइवर्स साफ और बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देने में मदद करते हैं।
ऑडियो फीचर्स की बात करें तो इसमें Powerful Bass Response, Clear Vocals, Wide Soundstage, Crisp Highs और Balanced Mid-tones दिया गया हैं। Oppo अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स में साफ वोकल्स Deliver करने पर फोकस करता है, और यह चीज Enco Buds 3 Pro+ में भी साफ झलकती है। म्यूजिक में बैकग्राउंड बीट्स और इंस्ट्रूमेंट्स अच्छी तरह अलग-अलग सुने जा सकते हैं। गेमिंग के लिए भी ये ठीक-ठाक हैं क्योंकि Bluetooth 5.4 कम लेटेंसी देता है।

ANC 32dB तक शोर कम करता है
इस कीमत पर 32dB ANC मिलना वाकई सरप्राइज़िंग है। ANC एक्टिवेट करने पर बाहरी हल्के शोर जैसे पंखे की आवाज़, ट्रैफिक का हल्का शोर, ऑफिस बैकग्राउंड नॉइज़ आदि काफी हद तक कम हो जाते हैं। Oppo ने तीन मोड दिए हैं, जिसमे ANC Mode, Transparency Mode और Normal Mode शामिल है। कॉलिंग के दौरान बाहर का शोर काफी हद तक कंट्रोल में रहता है और आपकी आवाज साफ सुनाई देती है। माइक्रोफोन का -38 dBV/Pa सेंसिटिविटी लेवल कॉल क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स और बैटरी लाइफ
Oppo Enco Buds 3 Pro+ में Bluetooth 5.4 मिलता है, जो तेज पेयरिंग, कम लैग और 10 मीटर तक बेहद स्थिर कनेक्शन देता है। इसमें AAC और SBC कोडेक सपोर्ट भी मौजूद है। बैटरी के मामले में ये ईयरबड्स अपने सेगमेंट में सबसे दमदार हैं।
ANC बंद होने पर 43 घंटे और ANC ऑन होने पर 28 घंटे का बैकअप मिलता है। केवल 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 11 घंटे का प्लेबैक बड़ा फायदा है। साथ ही TUV Rheinland सर्टिफिकेशन लंबी बैटरी लाइफ की गारंटी देता है।
कितनी है कीमत?
Oppo Enco Buds 3 Pro+ भारत में ₹2,099 की कीमत पर लॉन्च हुए हैं, जबकि पहली सेल में इन्हें ₹1,899 में खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़े ! Nothing Phone 3a Lite: 27 नवंबर को आ रहा है बजट सेगमेंट का नया गेम-चेंजर स्मार्टफोन
