लॉन्चिंग से पहले लीक हुआ Oppo Find N5 Flip का डिज़ाइन, जानें क्या होगा खास 

Oppo Find N5 Flip: खबर आ रही है कि, ओप्पो अपने फोल्डेवल फ़ोन Find N5 Flip के लुक का खुलासा कर दिया है। OPPO ने कन्फर्म कर दिया है कि, इस अपकमिंग फ़ोन का डिज़ाइन सबसे हटके होगा। यह एक ऐसा डिज़ाइन होगा, जिसका इस्तेमाल ओप्पो ने अभी तक किसी भी फ़ोन में नहीं किया है। 

अगर आप भी OPPO ब्रांड के फोल्डेबल फ़ोन लेने का प्लानिंग कर रहे है, तो Oppo Find N5 Flip आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह फ़ोन इसलिए भी खास साबित होगा, क्यूंकि इसमें प्रीमियम फीचर्स लुक के साथ कई स्मार्ट फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है। तो चलिए जानते है कि, इस फोल्डेबल फ़ोन का लुक कैसा रहने वाला है। 

Oppo Find N5 Flip Leak Design
Oppo Find N5 Flip Leak Design

Oppo Find N5 Flip का डिज़ाइन हुआ रिवील 

लांच से पहले ही Oppo Find N5 Flip का लुक और डिज़ाइन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा है। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोल्डेबल फ़ोन के डिज़ाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, कंपनी ने इसके कवर डिस्प्ले को पिछले फ़ोन की जैसा ही रखा है। 

लेकिन, इसके कैमरा सिस्टम में नया रूप देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसके राइट साइड में पिल-शेप्ड मॉड्यूल का सेप दिया है, जो इस फ़ोन को और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है। इस बदलाव के वजह से फ़ोन का साइज भी बढ़ गया है। इसके वजह से गेमिंग और वीडियो देखने वाले यूजर को नया अनुभव देखने को मिल सकता है।  

Oppo Find N5 Flip में मिल सकते है ये स्मार्ट फीचर्स 

हालाँकि, कंपनी ने इसके फीचर्स के बारे में कहीं पर भी जिक्र नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 6.83 इंच का AMOLED Display और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें Sony IMX890 सेंसर वाला तीन कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमे 108MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसमें 120W फ़ास्ट चार्जर तकनीक के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। 

Oppo Find N5 Flip Launch Date
Oppo Find N5 Flip Launch Date

कब होगा लांच 

Oppo अपने फोल्डेबल फ़ोन को भारत में IPX6, IPX8, IPX9 वाटर रेसिस्टेंस के साथ लांच करेगा। इसे भारत में कब पेश किया जायेगा। इसको लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशल अपडेट जारी नहीं किया है। लेकिन, कहा जा रहा है कि यह फ़ोन साल के दूसरी तिमाही तक मार्केट में दस्तक दे सकता है। लेकिन, इसकी कीमत के बारे में बता पाना थोड़ा मुश्किल है।  

ये भी पढ़े ! भारत में ग़दर मचाने आ रहा है OnePlus Ace 5 का Racing Edition, जानें फीचर्स व कीमत 


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।