Oppo Find X9 में धमाकेदार AI फीचर्स, अब मिलेगा Call Translate और Call Summary का सपोर्ट

Oppo Find X9 AI Features: ओप्पो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 में कंपनी ने दो नए AI फीचर्स को शामिल किए हैं, जिसमे AI Call Translate और AI Call Summary शामिल है। ये फीचर्स कॉल के दौरान रियल-टाइम में भाषा का अनुवाद करेंगे और बातचीत खत्म होने पर उसका स्मार्ट सारांश तैयार करेंगे। पहले ये फीचर्स OnePlus 13 सीरीज़ में पेश किए गए थे और अब Oppo भी इन्हें अपने फ्लैगशिप फोन में ला रहा है। यह अपडेट यूज़र्स के कॉलिंग अनुभव को और भी स्मार्ट और उपयोगी बनाएगा।

Oppo Find X9 में क्या होगा खास?

AI Call Translate फीचर्स

AI Call Translate फीचर उन यूज़र्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अक्सर अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले लोगों से बातचीत करते हैं। जैसा कि नाम से साफ है, यह फीचर कॉल के दौरान रियल टाइम में भाषा का translation करता है।

यह फीचर AI Speech Recognition और Natural Language Processing (NLP) पर आधारित है, जो आवाज़ को पहले टेक्स्ट में बदलता है, फिर AI मॉडल के ज़रिए तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। इसका फायदा उन लोगों को होगा, जो इंटरनेशनल क्लाइंट्स से बात करते हैं, विदेश यात्रा करते हैं, या किसी दूसरी भाषा के लोगों से संवाद करना चाहते हैं।

AI Call Summary फीचर्स

यह फीचर कॉल खत्म होने के बाद आपके लिए पूरी बातचीत का एक शॉर्ट और स्मार्ट सारांश (summary) तैयार करता है। यह फीचर खास तौर पर प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और बिज़नेस यूज़र्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।  क्योंकि अब उन्हें मैन्युअल नोट्स बनाने या बातचीत याद रखने की जरूरत नहीं रहेगी।

Oppo Find X9 Smart AI Features
Oppo Find X9 Smart AI Features

AI के ज़रिए कम्युनिकेशन होगा और आसान

Oppo Find X9 के ये फीचर्स सिर्फ तकनीकी अपग्रेड नहीं हैं, बल्कि ये human communication को और भी बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा हैं। AI Call Translate से भाषा की दीवार टूटेगी, जबकि AI Call Summary से यूज़र्स को कॉल के बाद डेटा मैनेजमेंट और डॉक्यूमेंटेशन में आसानी होगी। आज के डिजिटल युग में जब लोग दुनिया के हर कोने से कनेक्टेड हैं, तो ऐसे फीचर्स लोगों को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

कैसे काम करते हैं ये AI फीचर्स?

दोनों फीचर्स का मूल आधार है Oppo की AI Engine जो बड़े भाषा मॉडल पर आधारित है। 

  • AI Call Translate कॉल ऑडियो को रियल-टाइम में कैप्चर करके मशीन ट्रांसलेशन एल्गोरिद्म से गुजरता है।
  • AI Call Summary आपके कॉल डेटा को सुरक्षित रूप से प्रोसेस करता है, बातचीत के मुख्य बिंदु पहचानता है और फिर एक नैचुरल लैंग्वेज में छोटा सारांश तैयार करता है। 

यह पूरी प्रक्रिया ऑन-डिवाइस AI और क्लाउड AI दोनों के मिश्रण से चलती है ताकि आपकी प्राइवेसी बनी रहे और स्पीड भी बरकरार रहे।

Oppo Find X9 के फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.82-इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए टॉप-टियर परफॉर्मेंस देगा। 

कैमरा सेटअप में 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर होगा, जो OIS के साथ आएगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। बैटरी सेक्शन में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाएगा। 

कितनी है कीमत?

Oppo Find X9 को चीन में साल के शुरुआत में ही लांच किया था। वही, भारत में बहुत जल्द इस डिवाइस को पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत ₹65,000 से ₹75,000 के बीच रहने की उम्मीद है। इस प्राइस रेंज में यह फोन Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

ये भी पढ़े !

AI Notes से लेकर Circle to Search तक धूम मचाने आ रहा Poco F8 Pro, जानिए डिटेल


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।