Oppo Find X9 and X9 Pro Images Leaked: टेक कंपनी ओप्पो ने Find X9 और Find X9 Pro के इमेज और फीचर को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है। कंपनी Oppo Find X9 को प्रीमियम रेड कलर में करने वाली है, जिसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फ़ी कैमरा है। फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जायेगा। इसमें 6.59 इंच की 1.5K 120Hz फ्लैट LTPO OLED स्क्रीन शानदार विजुअल अनुभव देती है।
वहीं, Oppo Find X9 Pro सिल्वर रंग में उपलब्ध है। इसमें 50+50+200MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का सेल्फ़ी कैमरा है। फोन में 7500mAh बैटरी और 80W चार्जिंग भी दिया जा सकता है। 6.78 इंच की 1.5K 120Hz फ्लैट LTPO OLED स्क्रीन के साथ यूजर को स्मूद और क्लियर डिस्प्ले अनुभव देखने को मिलेगा, तो आइये इसके बारे में जानते है।

Oppo Find X9 (Red Variant)
इस फ़ोन के रियर में 50+50+50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो रील्स क्रिएटर्स और फोटोग्राफर्स के लिए बेस्ट विकल्प साबित होगा। पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस में 7025mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इस डिवाइस में 6.59 इंच का शानदार डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेज्युलेशन 1.5K पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
Oppo Find X9 Pro (Silver variant)
इसमें भी 200MP का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया जायेगा। वही, फ्रंट में 50MP का सेल्फी सेंसर भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस में 7500mAh की दमदार बैटरी दिया जायेगा, जो 80W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला शानदार डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।
दोनों फ़ोन्स में क्या है कॉमन?
दोनों में गेमिंग और पर्फोमन्स के लिहाज से MediaTek Dimensity 9500 (D9500) चिपसेट मिलेगा, जिसका क्लाउड स्पीड तकनीक काफी तगड़ा है। डिवाइस को चार्ज करने के लिए USB 3.2 पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा। दोनों में Ultrasonic Fingerprint Sensor भी दिया जायेगा।

Oppo Find X9 and X9 Pro कब होगा लांच
हालांकि ओप्पो ने अभी तक Find X9 सीरीज़ के ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन अक्टूबर के आखिर या नवंबर 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।
Oppo Find X9 hands-on image in Red 😍
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) October 6, 2025
Gets :
✅ 50+50+50MP 🤳32MP
✅ 7025mAh🔋80W
✅ 6.59" 1.5K 120Hz flat LTPO OLED
Oppo Find X9 Pro hands-on image in Silver
Gets:
✅ 50+50+200MP 🤳50MP
✅ 7500mAh🔋80W
✅ 6.78" 1.5K 120Hz flat LTPO OLED
Both:
✅ D9500, USB 3.2, Ultrasonic FS pic.twitter.com/Sx49ONBHen
ये भी पढ़े !
6.74 इंच डिस्प्ले और 5300mAh बैटरी के साथ Honor X5c लांच, जानें कीमत
OLED डिस्प्ले और जबरदस्त आई प्रोटेक्शन के साथ धूम मचाने आ रहा Realme GT8 Pro, जानें डिटेल
भारत में Motorola G06 Power के लांच डेट हुआ कन्फर्म, जानें संभावित फीचर्स और कीमत
