Oppo Find X9 और Find X9 Pro का भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, देखें शानदार फीचर्स और वेरिएंट्स

Oppo Find X9 और Find X9 Pro को भारत में 18 नवंबर को पेश किया जायेगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Find X9 ब्लैक और ग्रे कलर में मिलेगा, जबकि Find X9 Pro व्हाइट और चारकोल कलर में लॉन्च होगा। दोनों फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगा, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Oppo Find X9 सीरीज़ का डिज़ाइन और कलर ऑप्शन

Oppo हमेशा से अपने प्रीमियम डिज़ाइन और इनोवेटिव लुक्स के लिए जाना जाता है, और Find X9 सीरीज़ इसका अगला उदाहरण है। कंपनी ने इस बार Find X9 को दो क्लासिक कलर वेरिएंट्स Black और Grey में पेश करेगा। वहीं, Find X9 Pro को White और Charcoal कलर में लॉन्च किया जाएगा।

Find X9 सीरीज़ में आपको दो मेमोरी ऑप्शन मिलेंगे। Oppo Find X9 में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज दिया जायेगा। वही, Oppo Find X9 Pro में 16GB RAM + 512GB स्टोरेज (सिंगल वेरिएंट) दिया जा सकता है। 

Oppo Find X9 & Find X9 Pro Specification
Oppo Find X9 & Find X9 Pro Specification

Oppo Find X9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X9 सीरीज़ को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 2025 में उपलब्ध सबसे तेज़ और पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर में से एक है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड है। साथ ही, Oppo ने इसमें अपने खुद के MariSilicon X इमेजिंग चिप का नया वर्ज़न भी इंटीग्रेट किया है, जिससे कैमरा प्रोसेसिंग और नाइट फोटोग्राफी और भी शार्प और नेचुरल बन जाती है।

Oppo Find X9 Pro का कैमरा इस सीरीज़ का सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसमें 50MP का Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, साथ ही 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) का सेटअप है। Oppo ने इस बार Hasselblad के साथ को-डेवलप्ड कैमरा ट्यूनिंग को बरकरार रखा हैं।

वहीं, Find X9 का कैमरा सेटअप थोड़ा हल्का लेकिन बेहद शानदार है। इसमें 50MP + 50MP डुअल कैमरा दिया गया है, जो Oppo के कलर साइंस और AI इंजन के साथ शानदार रिज़ल्ट देता है।

Find X9 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Find X9 में 4800mAh की बैटरी है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में फोन 50% तक चार्ज हो जाएगा।

भारत में कितनी होगी कीमत?

हालांकि Oppo ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X9 (12+256GB) की कीमत लगभग ₹49,999 हो सकती है। Oppo Find X9 (16+512GB) की कीमत ₹54,999 के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, Oppo Find X9 Pro (16+512GB) की कीमत ₹69,999 – ₹74,999 के बीच हो सकती है।

लॉन्च डेट और उपलब्धता

Oppo Find X9 सीरीज़ 18 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च होगी। यह लॉन्च Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और Amazon India पर लाइव स्ट्रीम के ज़रिए होगा। फोन की सेल 20 नवंबर से शुरू हो सकती है, और प्री-बुकिंग उसी दिन से ओपन होने की उम्मीद है।

Source

ये भी पढ़े !

Realme GT 8 Pro होगा 20 नवंबर को लांच, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धूम


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।