यूरोप में लॉन्च से पहले Oppo Find X9 Series की कीमत लीक, जानें इसके जबरदस्त फीचर्स

Oppo Find X9 series Price Leak: यूरोप में लॉन्च से पहले Oppo Find X9 और X9 Pro चर्चा में हैं। दोनों फोन 3nm Dimensity 9500 चिप, 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, और Hasselblad ट्यूनिंग वाले 200MP कैमरा के साथ आते हैं। Find X9 Pro में 7,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है, जबकि X9 में 7,025mAh बैटरी और 80W चार्जिंग दी गई है। कंपनी ने दोनों डिवाइस के कीमत को भी लीक कर दिया है, तो आइये इसके बारे में जानते हैं। 

यूरोप में कितनी होगी Oppo Find X9 सीरीज की कीमत?

YTechB और GizmoChina की रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Find X9 की कीमत यूरोप में €999 (लगभग ₹90,000) रखी जाएगी, जबकि Find X9 Pro की कीमत €1,299 (लगभग ₹1,17,000) होगी। दोनों ही मॉडल्स में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Oppo Find X9 series Price
Oppo Find X9 series Price

Oppo Find X9 सीरीज के संभावित फीचर्स

यूरोपीय वेरिएंट्स को चीन से थोड़ा अलग डिज़ाइन ट्रीटमेंट मिलेगा। Oppo ने यहां ज्यादा सटल यानी सरल और प्रीमियम फिनिश दी है। Find X9 दो कलर Titanium Charcoal और Grey में आएगा। जबकि Find X9 Pro को तीन कलर Space Black, Silk White, और Titanium Charcoal में उतारा जायेगा। चीन में जो लाल रंग वाला मॉडल था, वह यूरोपीय मार्केट में नहीं लाया जाएगा।

Find X9 सीरीज़ में MediaTek की नई 3nm Dimensity 9500 चिपसेट दी गई है, जो अब तक की सबसे पावर-एफिशिएंट और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मोबाइल चिप्स में से एक है। दोनों फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आएंगे, जो एक स्मूद और कस्टमाइज़ेबल यूज़र एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा, Oppo ने थर्मल मैनेजमेंट और AI ऑप्टिमाइज़ेशन में भी सुधार किया है।

Find X9 में 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Find X9 Pro में और भी बड़ी 7,500mAh बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि Find X9 एक बार चार्ज करने पर 69 घंटे तक, जबकि Find X9 Pro 80 घंटे तक मिक्स्ड यूज़ का बैकअप दे सकता है।

दोनों फोन्स को Hasselblad के साथ ट्यून किया गया है, जिससे कलर रिप्रोडक्शन और डेप्थ डिटेल्स बेहद नेचुरल और प्रोफेशनल दिखती हैं। Oppo ने यह भी बताया है कि नए AI फोटो एन्हांसमेंट मोड्स के ज़रिए यूज़र्स को DSLR जैसी क्लैरिटी मिलेंगी, खासकर नाइट फोटोग्राफी में। सेल्फी के लिए दोनों फ़ोन्स में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कब होगा लांच?

ओप्पो अपनी नई फ्लैगशिप Find X9 सीरीज़ को ग्लोबली लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह इवेंट 28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसका समय शाम 4:00 बजे है, जो भारत में रात 8:30 बजे के बराबर है। जो लोग इस लॉन्च को सीधे देखना चाहते हैं, वे कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम का आनंद ले सकते हैं। ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद, Oppo Find X9 Series नवंबर में भारत में भी उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़े !

HMD Fusion 2: नए Smart Outfits और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ देगा नया अनुभव

2026 में आएंगे iPhone 18 और फोल्डेबल iPhone, जानें नई चिपसेट की डिटेल

Samsung Galaxy S21 FE का आखिरी OS अपडेट, अब नहीं मिलेगा Android 17 का सपोर्ट


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।