Oppo & OnePlus: Oppo Find X9s और OnePlus 15T / 15S जल्द ही बाजार में तहलका मचाने वाले हैं। दोनों कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 7000mAh से ज्यादा की शक्तिशाली बैटरी, Snapdragon 8 Gen सीरीज़ प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इनकी लॉन्चिंग 2026 की पहली छमाही में हो सकती है। अनुमानित कीमत भारत में ₹65,000 से ₹75,000 के बीच रहेगी। ये स्मार्टफोन लंबे बैटरी बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए खास होंगे।
Oppo Find X9s लाएगा कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में पावरफुल एनर्जी का नया तूफान
स्मार्टफोन मार्केट में Oppo एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी प्रीमियम सीरीज़ Find X का नया मॉडल Oppo Find X9s जल्द लॉन्च कर सकती है। लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 2026 की शुरुआत में मार्केट में एंट्री ले सकता है और अपने दमदार बैटरी बैकअप और हाई-एंड फीचर्स से यूज़र्स को प्रभावित करेगा।
Opo Find X9s में 7000mAh+ की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो आज के फ्लैगशिप सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव साबित होगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद, Oppo इस फोन को एक स्लिम और कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश करने की योजना बना रही है, जिससे यह स्टाइल और पावर दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो बेहद स्मूद और कलर-रिच विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
प्रोसेसिंग पावर के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Gen 4 या 8 Gen 5 चिपसेट शामिल हो सकता है, जो इसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस यूज के लिए आदर्श बनाएगा। चार्जिंग के मामले में भी Oppo पीछे नहीं रहने वाला। लीक्स के अनुसार, इस फोन में 100W या उससे अधिक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाएगी।

OnePlus 15T / 15S में मॉन्स्टर बैटरी का धमाका
OnePlus भी एक बार फिर टेक दुनिया में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अपने अगले “T” सीरीज़ स्मार्टफोन OnePlus 15T या 15S पर काम कर रही है, जो 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 7000mAh या उससे अधिक क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी।
डिज़ाइन के मामले में, OnePlus 15T / 15S को एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में तैयार किया जा रहा है। यानी साइज में छोटा, लेकिन परफॉर्मेंस में बेजोड़। इसमें 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 4 या 8 Gen 5 चिपसेट शामिल होने की संभावना है, जो इसे गेमिंग और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए बेमिसाल बनाएगा। चार्जिंग के लिए कंपनी 100W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है, जिससे यह फोन कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा।
कब होगी लांच और कितनी हो सकती है कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Find X9s को मार्च से अप्रैल 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, भारत में इसकी संभावित कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच रहने की उम्मीद है।
वही, OnePlus 15T / 15S को मई–जून 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, भारत में इसकी संभावित कीमत ₹65,000 से ₹80,000 के बीच रह सकती है।
ये भी पढ़े ! अब हर काम होगा आसान, OnePlus Ace 6T लेकर आ रहा फोटोग्राफी से कॉलिंग तक AI का सपोर्ट
