Oppo K15 Turbo Pro: टेक कंपनी Oppo इस समय अपनी K15 Turbo सीरीज़ पर काम कर रही है, जिसे बहुत जल्द मार्केट में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo K15 Turbo Pro में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 3.8GHz की स्पीड और Adreno 840 GPU के साथ आएगा। यह सीरीज़ 2025 के अंत तक में लॉन्च हो सकती है, जो गेमिंग यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प साबित होगी।
यूजर के लिए गेम चेंजर साबित होगा Oppo K-सीरीज़
Oppo की K-सीरीज़ उन यूज़र्स के बीच काफी पॉपुलर रही है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और मिड-रेंज कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। इसी साल जुलाई में कंपनी ने Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro को चीन में लॉन्च किया था, जिन्हें बाद में भारत में भी पेश किया गया। इस सीरीज में Oppo K15 Turbo और Oppo K15 Turbo Pro जैसे दो मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
मिलेगा Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का सपोर्ट
जानकारी के अनुसार, Oppo K15 Turbo Pro में Qualcomm का सबसे एडवांस्ड चिपसेट Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। यह चिपसेट TSMC के N3P प्रोसेस पर आधारित है और इसमें नया Oryon CPU आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया गया है।

इस चिपसेट में 2x 3.8GHz हाई-परफॉर्मेंस कोर और 6x 3.32GHz एफिशिएंसी कोर दिया गया है, जो पावर और एफिशिएंसी दोनों का जबरदस्त संतुलन प्रदान करता है। GPU के रूप में इसमें Adreno 840 दिया गया है, जो लगभग 1.2GHz क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। पर्फोमन्स की बात करें तो इसके AnTuTu स्कोर लगभग 3.3 मिलियन और Geekbench 6 स्कोर 3000 (सिंगल-कोर) और 10,000 (मल्टी-कोर) तक बताया गया है।
Oppo K15 Turbo Pro के लीक फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Oppo K15 Turbo Pro का डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा, जिससे यह फोन हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने और गेमिंग के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। कंपनी इसमें 5000mAh या उससे ज्यादा बैटरी के साथ 100W तक की फास्ट चार्जिंग भी दे सकती है। सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चल सकते हैं।
हालांकि कैमरा डिटेल्स अभी लीक में स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि Oppo K15 Turbo Pro में Sony IMX सीरीज़ का 50MP प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही अल्ट्रा-वाइड, डेप्थ और मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फ्रंट कैमरा के तौर पर कंपनी 32MP या 50MP सेल्फी सेंसर का उपयोग कर सकती है।
Oppo K15 Turbo Pro कब होगा लांच?
फिलहाल Oppo ने K15 Turbo सीरीज़ की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन Digital Chat Station (DCS) के अनुसार, यह फोन 2025 की पहली तिमाही (Q1 2025) में चीन में लॉन्च हो सकता है।
ये भी पढ़े !
Vivo Y19s 5G हुआ भारत में लॉन्च, सस्ती कीमत में दमदार फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
