Oppo Reno 14 Series: Oppo ने अपने इस सीरीज में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G स्मार्टफोन को शामिल किया है, जिसे भारतीय बाजार में अगले महीने पेश किया जा सकता हैं। इस फोन में आपको MediaTek Dimensity फ्लैगशिप चिपसेट और 6500mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इस सीरीज को भारत में Android 15 पर आधारित ColorOS 15 सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे लाएगा, तो चलिए इस सीरीज में आने वाले फीचर्स और कीमत के बारे में जानते है।
Oppo Reno 14 Series में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
इस सीरीज में यूजर को दो मॉडल देखने को मिलेंगे, जिसमे Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल है। Reno 14 5G में 6.59 इंच का ओलेड डिस्प्ले और 14 Pro 5G मॉडल में 6.83 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला OLED डिस्प्ले देखने को मिल जायेगा। दोनों ही मॉडल का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इन दोनों फ़ोन में 1200 निट्स तक का पीक ब्राइटनैस सपोर्ट देखने को मिल जाता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.83 inches, 1272 x 2800 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 50 MP + 50 MP Triple Rear & 50 MP Front Camera |
Processor | Dimensity 8450, Octa Core, 3.25 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 6200 mAh Battery with 80W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹32,990 or ₹41,990 |
गेमिंग के लिए इस सीरीज के Reno 14 5G मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 चिपसेट दिया जा सकता है। इनमें 16GB तक का रैम और 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। ये डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर लांच होगा, जिस पर कलरओएस 15 की लेयर देने की भी बात कही गई है।

ये भी पढ़े ! AI फीचर्स और 100x ज़ूम के साथ धूम मचाने आ रहा है Vivo T4 Ultra 5G स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स
मिलेगा 50MP का चार कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी और विडिओग्राफी के लिए इस सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमे 50MP का मेन (OIS) कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप शूटर (3.5X ऑप्टिकल जूम), और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। वहीँ, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में 50MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
मिल सकता है 6500mAh की बड़ी बैटरी
बैटरी लाइफ के लिए OPPO के इस सीरीज में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके आलावा फ़ोन को कम समय में चार्ज करने के लिए 80W का फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक भी दिया जा सकता है। कपनी इस सीरीज को IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ लांच करेगा, ताकि फ़ोन को धुल और पानी से बचाया जा सके।

Oppo Reno 14 Series भारत में कब होगा लांच
इस फ़ोन को सिर्फ चीन में लांच किया गया है। खबरों की मानें तो भारत में ये सीरीज जुलाई में लांच किया जा सकता है। लांच की जानकारी पाने के लिए आप Smartprix की वेबसाइट या सोशल मीडिया पर एक्टिव रह सकते है।
भारत में क्या होगी कीमत
इस सीरीज के Reno 14 5G मॉडल को चीन में CNY 2799 (लगभग 33,200 रुपये) की शुरूआती कीमत पर लांच किया है। और Oppo Reno 14 Pro 5G को 12GB+256GB के साथ CNY 3,499 (लगभग Rs. 41,500) की शुरूआती कीमत पर लांच किया है। इससे यही पता चला कि भारत में इस सीरीज को ₹32,990 की शुरूआती कीमत पर लांच किया जा सकता है।
ये भी पढ़े ! लॉन्चिंग से पहले लीक हुआ Oppo Find N5 Flip का डिज़ाइन, जानें क्या होगा खास