Oppo Reno 14F 5G: ओप्पो 14 5G सीरीज के तीसरे मॉडल Reno 14F को मॉडल नंबर CPH2743 के साथ NBTC, SDPPI, IMDA और EEC वेबसाइटों पर देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि, साल के आखिरी तक इस मॉडल को गलोबल सहित इंडियन मार्केट में भी पेश किया जायेगा।
हालाँकि, अभी तक इसके लांच डेट और संभावित फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। : ओप्पो 14 5G सीरीज के पहला दो मॉडल Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G की मलेशिया में पेश कर दिया है। अब मार्केट में तीसरे मॉडल लाने की भी बात चल रही है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

4 सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट हुआ Oppo Reno 14F 5G मॉडल
कुछ दिन पहले ही ओप्पो ने गलोबल मारकेट में Oppo Reno 14 5G सीरीज को लांच करने की बात कही थी। इस सीरीज में कुल दो मॉडल शामिल किये गए है, जिसमे Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल है। लेकिन, अब खबर आ रही कि इस सीरीज में तीसरे मॉडल को भी शामिल किया जायेगा, जिसे Oppo Reno 14F 5G का नाम दिया गया है।
हालाँकि, ओप्पो के इस मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, है ये उम्मीद जताई जा रही है कि, मिडरेंज में यह डिवाइस मार्केट में भौकाल मचाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Oppo Reno 14F 5G को NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3951 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन GSM, WCDMA, LTE और NR नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा, 5G कनेक्टिविटी से लैस रहेगा। इस फ़ोन को NBTC, SDPPI, IMDA और EEC जैसे वेबसाइटों पर भी देखा जा चूका है।
ये भी पढ़े ! Oppo Reno 13 Pro 5G पर ₹5,000 की छूट! ऐसा ऑफर फिर नहीं मिलेगा
NBTC सर्टिफिकेशन्स में हुआ फीचर्स का खुलासा
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Reno 14F 5G फ़ोन को चीन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर पेश कर सकता है, जिसपर कंपनी अभी काम कर रही है। प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाइस में 3.25GHz क्लॉक स्पीड वाला पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो गेमिंग यूजर के लिए शानदार विकल्प बन सकता है। इसके आलावा, कंपनी ने इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं किया है।

Oppo Reno 14F 5G कब होगा लांच
अभी इस मॉडल के लांच डेट के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। संभावित तौर पे कंपनी इस डिवाइस को साल के आखिरी तक में पेश कर सकती है। वर्तमान समय में कंपनी इस मॉडल पे काम ही कर रही है। यह मार्केट में गरीबो के बजट रेंज में एंट्री करेगा।
ये भी पढ़े ! Oppo Reno 14 Pro 5G भारत में कब होगा लांच, जानें इसके फीचर्स व कीमत