Oppo जल्द ‘Star Wars Edition’ को करेगा लांच, गैलेक्टिक लुक और पावरफुल फीचर्स के साथ मचाएगा धूम

Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition: OPPO ने घोषणा की है कि वह Reno 14F 5G Star Wars Edition को 15 नवंबर को मेक्सिको में लॉन्च करेगा। यह स्पेशल एडिशन फोन डार्थ वेडर से प्रेरित डिज़ाइन, लिमिटेड कलेक्टर बॉक्स और डेथ स्टार स्टैंड के साथ आएगा। इसमें 6.57 इंच OLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलेगी। Star Wars फैंस के लिए यह फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि एक कलेक्टर आइटम है।

Star Wars थीम का शानदार डिज़ाइन

इस स्पेशल एडिशन फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Darth Vader-inspired डिज़ाइन है। पीछे की ओर ब्लैक और रेड टोन में बना डार्थ वेडर का आर्टवर्क इसे एक गैलेक्टिक लुक देता है। फोन के साथ मिलने वाला लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स भी खास तौर पर तैयार किया गया है, जिसमें Star Wars की थीम वाले एक्सेसरीज़, यूनिक पैकेजिंग और एक बेहद कूल Death Star फोन स्टैंड शामिल है।

Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition - Features and Launch Date
Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition – Features and Launch Date

Star Wars Edition के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.57 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह पैनल न सिर्फ ब्राइट और कलरफुल है, बल्कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। यह प्रोसेसर 6nm आर्किटेक्चर पर बना है, जिससे यह न सिर्फ तेज़ है बल्कि पावर एफिशिएंट भी है। इस चिपसेट में Adreno GPU मिलता है, जो गेमिंग ग्राफिक्स को और भी रियलिस्टिक बनाता है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। वही, फ्रंट में आपको 16 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो AI ब्यूटी मोड और नाइट मोड के साथ आता है।

इस फोन में 6000 mAh की विशाल बैटरी दिया गया है, जो दो दिन तक आसानी से चल सकती है। लंबे गेमिंग सेशन या लगातार स्ट्रीमिंग के बावजूद बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती। साथ ही, इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में 0% से 50% तक चार्ज हो जाता है।

Reno 14F Star Wars Edition में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। RAM एक्सपैंशन फीचर के साथ आप इसे वर्चुअली 16GB RAM तक बढ़ा सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग और भी स्मूद हो जाती है। वहीं स्टोरेज एक्सपैंडेबल है, यानी अगर आपको और जगह चाहिए तो आप SD कार्ड से इसे बढ़ा सकते हैं।

लांच डेट और संभावित कीमत?

OPPO Reno 14F Star Wars Edition को फिलहाल मेक्सिको में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा कर दी है, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा 15 नवंबर को किया जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन सामान्य Reno 14F मॉडल की तुलना में थोड़ा प्रीमियम दाम पर आएगा, क्योंकि यह Star Wars थीम पर आधारित एक्सक्लूसिव डिज़ाइन, लिमिटेड कलेक्टर बॉक्स, और खास एक्सेसरीज़ शामिल हैं।

source

ये भी पढ़े !

Galaxy S26 और S26+ के स्पेसिफिकेशन लीक, AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2600 चिप के साथ मचाएगा धमाल


Vishal Kumar

Vishal Kumar एक अनुभवी टेक लेखक और स्मार्टफोन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी, AI-सक्षम डिवाइसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी समझ है। पिछले 7 वर्षों से Vishal लगातार टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों, रिव्यूज़ और एनालिसिस को एकदम आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। Vishal का मानना है कि तकनीक को केवल एक्सपर्ट्स की चीज़ न मानकर, आम यूजर की जरूरत के मुताबिक समझना और समझाना चाहिए। यही कारण है कि वे अपने लेखों में केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, वैल्यू फॉर मनी और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ज़ोर देते हैं।