Oppo Reno 15 Pro फीचर्स लीक, 6300mAh बैटरी और Dimensity 8450 चिपसेट के साथ बनेगा परफॉर्मेंस का बादशाह

Oppo Reno 15 Pro Features leak: टेक कंपनी OPPO जल्द अपना नया फ्लैगशिप Reno 15 Pro लॉन्च करने जा रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट, 6.78 इंच 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले और 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। 

इस फोन में 6300mAh बैटरी, 80W फास्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके साथ Android 16 आधारित ColorOS 16 और IP68/69 रेटिंग मिल सकती है। उम्मीद है कि यह फोन दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च होगा और 2026 में भारत आएगा।

पावरफुल MediaTek Dimensity 8450 SoC चिप का सपोर्ट

लीक्स के अनुसार, OPPO Reno 15 Pro में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित होगा और AI तथा ग्राफिक्स परफॉर्मेंस में काफी सुधार लाएगा। यह प्रोसेसर 5G नेटवर्क को बेहतर तरीके से सपोर्ट करेगा और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट माना जा रहा है।

शानदार 6.78 इंच 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो यह फोन 6.78 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट OLED स्क्रीन लेकर आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि यूज़र्स को न सिर्फ स्मूद स्क्रॉलिंग मिलेगी, बल्कि गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव भी बेहतरीन होगा।

Oppo Reno 15 Pro Specifications
Oppo Reno 15 Pro Specifications

200MP का शानदार कैमरा सेटअप

OPPO हमेशा से कैमरा टेक्नोलॉजी में इनोवेशन के लिए जाना जाता है। Reno 15 Pro में 200MP Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर, साथ ही 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा।

यह ट्रिपल कैमरा सेटअप “LUMO Camera Engine” पर काम करेगा, जो OPPO की नई इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के लिए काफी अच्छा रहेगा।

जबरदस्त बैटरी और चार्जिंग फीचर

पावर की बात करें तो OPPO Reno 15 Pro में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है। यह अब तक की Reno सीरीज़ में सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इससे यूज़र्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलेगा, और चार्जिंग के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

IP68/69 रेटिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट

OPPO इस बार फोन की टिकाऊपन पर भी ध्यान दे रहा है। Reno 15 Pro को IP68 और IP69 रेटिंग दी जाएगी। यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यह रेटिंग आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलती है।

यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ लॉन्च होगा। OPPO का यह नया UI पहले से ज्यादा स्मूद और कस्टमाइज़ेबल बताया जा रहा है। इसमें बेहतर AI फीचर्स, स्मूथ एनीमेशन और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी देखने को मिल सकते हैं।

लांच डेट और संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OPPO Reno 15 Pro का पहला लॉन्च चीन में दिसंबर 2025 में होगा। भारत और ग्लोबल मार्केट में इसका लॉन्च 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फ्लैगशिप फ़ोन की कीमत भारत में ₹55,000 – ₹65,000 के बीच हो सकता है।

ये भी पढ़े !

F1 स्टाइल में लॉन्च हुआ Realme GT 8 Pro Aston Martin Edition, डिज़ाइन ने सबको किया हैरान


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।