Oppo Reno 15 Pro का ग्लोबल वेरिएंट हाल ही में NBD इंपोर्ट/एक्सपोर्ट डेटाबेस में देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6.57 इंच की डिस्प्ले, 12GB RAM, और दो स्टोरेज वेरिएंट 256GB और 512GB हो सकते हैं। चीनी वेरिएंट में 6.78 इंच स्क्रीन दी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि Oppo शायद एक Reno 15 Pro Max मॉडल भी तैयार कर रहा हो।
लिस्टिंग में हुआ बड़ा खुलासा
जानकारी के मुताबिक, Global Oppo Reno 15 Pro में 6.57-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो इसके चीनी वेरिएंट (6.78-इंच) से थोड़ा छोटा है। यह बदलाव यह संकेत देता है कि कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के यूजर्स की पसंद और हैंडलिंग कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इस फोन को थोड़ा कॉम्पैक्ट बनाने की कोशिश की है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
डिस्प्ले में क्या होगा खास?
जहाँ चीनी वेरिएंट में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है, वहीं ग्लोबल वेरिएंट का 6.57-इंच स्क्रीन साइज थोड़ा छोटा लेकिन हैंडी होगा। संभावना है कि इसमें Full HD+ रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और HDR10+ सपोर्ट दिया जाएगा।

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर
हालांकि अभी प्रोसेसर की जानकारी डेटाबेस लिस्टिंग में सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल वेरिएंट में Snapdragon 7 Gen 3 या Dimensity 8300 चिपसेट मिल सकता है। Oppo Reno सीरीज़ हमेशा अपने संतुलित परफॉर्मेंस, कैमरा और डिज़ाइन के लिए जानी जाती है, इसलिए यह फोन भी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो एडिटिंग जैसे हेवी यूज़ के लिए तैयार होगा।
कैमरा फीचर्स
Oppo Reno 15 Pro के कैमरा फीचर्स फिलहाल आधिकारिक रूप से सामने नहीं आए हैं, लेकिन चीनी मॉडल के आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें Sony IMX890 या IMX966 सेंसर दिया जा सकता है। संभावना है कि फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 2MP मैक्रो या डेप्थ सेंसर मिलेगा।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
बैटरी क्षमता की बात करें तो Oppo इस फोन में 4800mAh से 5000mAh की बैटरी दे सकता है। इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जो मात्र 20-25 मिनट में फोन को लगभग फुल चार्ज कर देगा। Global Oppo Reno 15 Pro Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चल सकता है।
ग्लोबल मार्केट में कब होगा लांच?
अभी तक Oppo की ओर से कोई ऑफिशियल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन NBD डेटाबेस लिस्टिंग यह साफ संकेत देती है कि ग्लोबल वर्ज़न की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि Oppo इसे जनवरी 2026 तक वैश्विक बाजार में पेश कर दे।
ये भी पढ़े !
