ओप्पो अपने नए डिवाइस Oppo Reno 15 को चीन में 17 नवंबर को पेश किया जा सकता है। यह फोन शानदार डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 16GB RAM, और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। Reno 15 तीन खूबसूरत कलर्स Starlight Bow, Aurora Blue, और Canele Brown में लॉन्च होगा, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
Oppo Reno 15 के स्टोरेज वेरिएंट्स
Oppo Reno 15 को कंपनी कई वेरिएंट्स में पेश करने वाली है ताकि हर तरह के यूज़र की ज़रूरत पूरी की जा सके। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें निम्नलिखित वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे, जिसमे 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल है। यह पहली बार है जब Oppo अपनी Reno सीरीज़ में 1TB स्टोरेज ऑप्शन दे रही है। इसका मतलब है कि यूज़र्स को अब स्पेस की कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी, चाहे वह हाई-क्वालिटी वीडियो शूट करें या गेम्स इंस्टॉल करें।
डिजाइन और कलर ऑप्शंस
Oppo हमेशा से अपने स्मार्टफोन्स के प्रीमियम और आकर्षक डिजाइन के लिए मशहूर रहा है, और Reno 15 भी इसमें कोई अपवाद नहीं है। इस बार कंपनी ने फोन को तीन बेहद खूबसूरत कलर्स में लॉन्च करने का फैसला किया है, जिसमे Starlight Bow (स्टारलाइट बो), Aurora Blue (ऑरोरा ब्लू) और Canele Brown (कनेले ब्राउन) शामिल है।

Oppo Reno 15 के संभावित स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 15 में 6.7-इंच का Full HD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले न केवल ब्राइट और कलर-एक्युरेट होगा, बल्कि LTPO तकनीक की वजह से एनर्जी एफिशिएंट भी रहेगा। HDR10+ सपोर्ट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और वाइब्रेंट होगा।
Oppo Reno 15 में MediaTek Dimensity 8300 या Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो दोनों ही चिपसेट मिड-फ्लैगशिप कैटेगरी में आते हैं। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जिससे ऐप्स और गेम्स की लोडिंग स्पीड बेहद तेज़ होगी। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें HyperBoost Gaming Engine का सपोर्ट भी होगा, जो फोन को ओवरहीटिंग और लैग से बचाएगा।
इस फोन में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP डेप्थ या मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद है। फ्रंट कैमरा के रूप में 32MP सेंसर दिया जा सकता है, जो पोर्ट्रेट और नाइट फोटोग्राफी दोनों में शानदार रिज़ल्ट देगा। Oppo अपने कैमरा में AI Portrait Master और Night Vision Mode 2.0 जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल कर सकता है।
Oppo Reno 15 में 5000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी जाने की उम्मीद है। कंपनी दावा करती है कि यह फोन सिर्फ 25 मिनट में 100% चार्ज हो जाएगा। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलेगा, जो नए AI फीचर्स, कस्टमाइजेशन और बेहतर सिस्टम स्टेबिलिटी लेकर आएगा।
लांच डेट और संभावित कीमत
Oppo Reno 15 का लॉन्च 17 नवंबर 2025 को चीन में तय है। कंपनी इसे बाद में भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश कर सकती है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹39,999 से ₹44,999 के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़े !
Oppo Reno 14F 5G के कनेक्टिविटी और गेमिंग फीचर्स में दिखेगा AI का जादू, जानें डिटेल
