OxygenOS 16 Rollout Update: OnePlus ने जारी की आधिकारिक लिस्ट, इन डिवाइसेज़ को सबसे पहले मिलेगा अपडेट

OxygenOS 16 Rollout: OnePlus ने अपने लेटेस्ट OxygenOS 16 अपडेट की आधिकारिक लिस्ट और रोलआउट टाइमलाइन जारी कर दी है। यह अपडेट Android 15 पर आधारित है और इसमें AI-स्मार्ट कटआउट, स्मार्ट चार्जिंग, नया UI डिज़ाइन, परफॉर्मेंस बूस्ट और प्राइवेसी शील्ड 2.0 जैसी खूबियां शामिल हैं। फ्लैगशिप और प्रीमियम डिवाइसेज़ को नवंबर 2025 में, मिड-रेंज और Nord सीरीज़ को दिसंबर 2025 में, और पुराने व बजट मॉडल्स को Q1 2026 में अपडेट मिलेगा।

OxygenOS 16 के मुख्य फीचर्स

इस अपडेट में कई नए और उपयोगी फीचर्स पेश किए गए हैं:

  • AI Smart Cutout: यह फीचर किसी भी फोटो से ऑब्जेक्ट या सब्जेक्ट को तुरंत सेलेक्ट कर देता है।
  • Smart Charging Mode: Adaptive Battery Protection के जरिए फोन को ओवरचार्जिंग से बचाता है।
  • Revamped UI Design: नए आइकन, स्मूद एनिमेशन और फ्यूचरिस्टिक थीम्स के साथ बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस।
  • Performance Boost: ऐप लॉन्च स्पीड में लगभग 18% तक सुधार।
  • Privacy Shield 2.0: डेटा सुरक्षा और यूज़र कंट्रोल को और मजबूत बनाता है।
OxygenOS 16 Rollout Update
OxygenOS 16 Rollout Update

OxygenOS 16 अपडेट रोलआउट टाइमलाइन

OnePlus ने अपडेट को तीन फेज़ में रोलआउट करने की योजना बनाई है। 

November 2025 – सबसे पहले फ्लैगशिप और प्रीमियम डिवाइसेज़ को अपडेट मिलेगा:

  • OnePlus 13 Series
  • OnePlus 12 Series
  • OnePlus Pad 2 और Pad 3

December 2025 – मिड-रेंज और Nord सीरीज़ को अपडेट मिलेगा:

  • OnePlus 11 Series
  • OnePlus Nord 3, 4, 5 और Nord CE 5

Q1 2026 (जनवरी–मार्च) – पुराने और बजट मॉडल्स को अपडेट मिलेगा:

  • OnePlus 10 Pro, Nord CE 4 और Nord CE 4 Lite
  • OnePlus Pad और Pad Lite

OxygenOS 16 अपडेट कैसे चेक करें?

  • इसके लिए OnePlus यूज़र्स अपने फोन में Settings में जाये।
  • इसके बाद About Device + OxygenOS Version पर जाकर “Check for Updates” पर टैप करें। 
  • अगर अपडेट उपलब्ध है तो Wi-Fi कनेक्शन के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल करें। 
  • इसे इंस्टॉल करने से पहले बैकअप लेना और बैटरी 60% से ऊपर रखना ज़रूरी है।

ये भी पढ़े !

Honor Magic 8 Series हुई लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ कई धांसू फीचर्स

भारत में कन्फर्म हुई Oppo Find X9 Series की लांच डेट, जानें फीचर्स और कीमत

स्टाइलिश लुक, OLED डिस्प्ले और Dolby Atmos साउंड के साथ धूम मचाएगा Motorola Edge 70, जानें डिटेल


Vishal Kumar

Vishal Kumar एक अनुभवी टेक लेखक और स्मार्टफोन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी, AI-सक्षम डिवाइसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी समझ है। पिछले 7 वर्षों से Vishal लगातार टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों, रिव्यूज़ और एनालिसिस को एकदम आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। Vishal का मानना है कि तकनीक को केवल एक्सपर्ट्स की चीज़ न मानकर, आम यूजर की जरूरत के मुताबिक समझना और समझाना चाहिए। यही कारण है कि वे अपने लेखों में केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, वैल्यू फॉर मनी और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ज़ोर देते हैं।