भारत में Google Pixel Watch 4 की बिक्री शुरू कर दी है। यह स्मार्टवॉच Snapdragon W5 Gen 2 चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले और 30 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ के साथ आती है। 41mm और 45mm साइज विकल्पों में उपलब्ध वॉच स्टाइलिश डिज़ाइन और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स देती है। Flipkart और Google स्टोर से नो-कॉस्ट EMI और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदी जा सकती है, जिसमें SBI और Axis Bank कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलता है।
Google Pixel Watch 4 का डिज़ाइन
Pixel Watch 4 को दो साइज में पेश किया है, जिसमे 41mm और 45mm शामिल है। 41mm मॉडल में आयरिस, लेमनग्रास, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। वही, 45mm मॉडल में मूनस्टोन, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर्स दिए गए हैं। दोनों ही साइज का डिज़ाइन प्रीमियम और एर्गोनॉमिक है, जो पहनने में आरामदायक होने के साथ ही स्टाइलिश भी लगता है।

हार्डवेयर और परफॉर्मेंस
Pixel Watch 4 में Snapdragon W5 Gen 2 चिपसेट दी गई है, जो Arm Cortex-M55 को-प्रोसेसर के साथ आती है। यह संयोजन वॉच को स्मूद परफॉर्मेंस और कम पावर कंसंप्शन प्रदान करता है। इससे स्मार्टवॉच में ऐप्स और वॉच फंक्शन्स तेजी से काम करते हैं और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है। वॉच की बैटरी क्षमता 30 घंटे से ज्यादा चलती है। इसका मतलब है कि एक बार चार्ज करने के बाद आप इसे पूरे दिन और रात में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Pixel Watch 4 के फीचर्स
Pixel Watch 4 में स्मार्ट और हेल्थ-फोकस्ड फीचर्स की भरमार है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, फिटनेस मॉनिटरिंग और अन्य हेल्थ-सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, वॉच नोटिफिकेशन, कॉल रिसीविंग, मैसेज रिप्लाई और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फंक्शन्स भी सपोर्ट करती है। वॉच में Google का Wear OS इंटरफेस दिया गया है, जिससे Android यूजर्स को seamless और यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस मिलता है।
कीमत और ऑफर्स डिटेल
Pixel Watch 4 की कीमत साइज और कलर ऑप्शन के अनुसार अलग है। 41mm वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये रखी गई है, जबकि 45mm मॉडल 43,900 रुपये में उपलब्ध है। Flipkart और Google स्टोर से खरीदारी करने पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
नो-कॉस्ट EMI 3,325 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जबकि स्टैंडर्ड EMI 1,794 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड यूजर्स को 5% (750 रुपये तक) का डिस्काउंट भी मिल सकता है।
ये भी पढ़े ! ₹97,999 में लॉन्च हुई Garmin Venu X1, जानिए क्या खास है इस प्रीमियम स्मार्टवॉच में