स्मार्टफोन कंपनी पोको जून में अपना नया स्मार्टफोन Poco F6 Pro 5G को लांच कर सकती है, जो Smart 120W HyperCharge, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और WQHD+ 120Hz Flow AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में धमाल मचाएगा।
अगर आप Poco ब्रांड के फेन्स है और लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते है, तो इसके लिए आपको कुछ दिन तक इंतज़ार करना पड़ेगा। दरअसल, पोको जून-जुलाई तक में इस स्मार्टफोन को मार्केट में लांच कर सकती है। हालाँकि, कंपनी ने इसके फीचर्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं किया है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट में इसके संभावित फीचर्स के बारे में खुलासा किया है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
120W HyperCharge के साथ आएगा ये डिवाइस
यह स्मार्ट चार्जर एक तरह का फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का है, जिसका इस्तेमाल Xiaomi और Poco के डिवाइस में किया जाता है। यह टेक्नोलॉजी इस फ़ोन की बैटरी को 120W की पावर प्रदान करता है, जिसके बदौलत यूजर कम समय में अपने फ़ोन को चार्ज कर सकते है।

Poco ब्रांड के मुताबिक, 120W HyperCharge तकनीक में, दो चार्ज पंप का उपयोग किया जाता है, जिसमे वोल्टेज और एम्परेज शामिल हैं। इस तकनीक के बाद से फ़ोन को 15 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.67 inches, 1440 x 3200 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 8 MP + 2 MP Triple Rear & 16 MP Front Camera |
Processor | Snapdragon 8 Gen2, Octa Core, 3.2 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 5000 mAh Battery with 120W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹45,990 |
गेमर्स को मिलेगा Flagship Snapdragon® 8 Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Snapdragon 8 Gen 2 एक तरह का फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर है, जिसे क्वालकॉम द्वारा तैयार किया जाता है। यह एक हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर है, जो स्मार्टफोन और अन्य मोबाइल डिवाइस को काफी पावर जनरेट करता है। यह प्रोसेसर 3.2 GHz तकनीक पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 12GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जायेगा, जिससे आप कई चीजों को एक साथ उपयोग कर सकते है।
एंटरटेनमेंट के लिए मिलेगा WQHD+ Flow AMOLED डिस्प्ले का भरपूर मज़ा
यह एक प्रकार से AMOLED डिस्प्ले है, जो यूजर को हाई रिज़ॉल्यूशन, फ़ास्ट स्मूदनेस और AMOLED तकनीक का फीचर प्रदान करता है। खबरों की मानें तो इस डिवाइस में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1440 x 3200 रेज्युलेशन पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz Touch Sampling Rate सपोर्ट प्रदान करेगा।

मिलेगा OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा
अगर आपको फोटोग्राफी का काफी शोक है, तो इस स्मार्टफोन में आपको OIS सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमे 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का माइक्रो लैंस और 2MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, सेल्फी के लिए इस डिवाइस में Light Fusion 800 सेंसर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता हैं।
Poco F6 Pro कब होगा लांच
पोको ने अभी तक इस डिवाइस के लांच डेट को लेकर कोई खबर नहीं दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशल वेबसाइट पर भी इसके बारे में जिक्र नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि, इस फ़ोन को जून या जुलाई में लांच कर सकती है। कंपनी ने अभी तक इसके संभावित कीमत के बारे में भी कोई जिक्र नहीं किया है।
ये भी पढ़े ! Vivo Y300c Price: 20 हज़ार रूपए की कीमत पर लांच होगा वीवो का ये धांसू फ़ोन, जानें डिटेल