Poco Pad M1 Full Specs: पोको का नया Pad M1 डिवाइस लॉन्च से पहले ही अपने दमदार फीचर्स के कारण सुर्खियों में है। लीक जानकारी के मुताबिक इसमें 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज और 12000mAh की विशाल बैटरी मिलेगी। प्रीमियम मेटल डिजाइन, क्वाड स्पीकर और HyperOS 2 का सपोर्ट इसे स्टूडेंट्स, एंटरटेनमेंट और मल्टीटास्किंग यूज़र्स के लिए एक मजबूत टैबलेट बनाता है। अनुमान है कि इसकी भारत में कीमत यूरोप से कम रखी जाएगी।
प्रीमियम मेटल बॉडी और स्लिम लुक
Pad M1 का डिजाइन पहली नज़र में ही इसे एक प्रीमियम टैबलेट की तरह पेश करता है। इसमें मेटल यूनिबॉडी दी गई है, जो टैबलेट को न सिर्फ मजबूत बनाती है, बल्कि हाथ में पकड़ने पर एक सॉलिड प्रीमियम फील देती है। टैबलेट का लुक सीधा-सादा लेकिन मॉडर्न है। इसके फ्लैट किनारे, स्लिम प्रोफाइल और बड़े डिस्प्ले बेज़ल इसे फंक्शनल और स्टाइलिश दोनों बनाते हैं।
12.1-इंच 2K स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट
यह 12.1-इंच का 2K (2560×1600) LCD डिस्प्ले POCO Pad M1 की सबसे मजबूत खासियतों में से एक है। बड़ा और हाई-रेज़ स्क्रीन पढ़ाई, मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने और डिजाइनिंग जैसे कामों में ज्यादा साफ़ और विस्तृत व्यू देता है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, स्वाइपिंग और एनीमेशन को बेहद स्मूद बनाता है, जिससे गेमिंग का अनुभव भी काफी बेहतर हो जाता है।

मिलेगा Snapdragon का पावरफुल प्रोसेसर
Pad M1 में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में काफी भरोसेमंद बनाता है। 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ यह टैबलेट मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन क्लासेस और हल्के-मध्यम गेमिंग को बिना लैग के संभाल सकता है। चिपसेट कम हीट पैदा करता है और बैटरी एफिशिएंसी भी बेहतर रहती है।
8MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा का जबरदस्त कॉम्बो
पोको के Pad M1 का कैमरा सेटअप सिंपल होते हुए भी अपने उपयोग के हिसाब से काफी प्रैक्टिकल है। इसमें 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो डॉक्यूमेंट स्कैन करने, नोट्स की तस्वीरें लेने और बाहर बेसिक फोटोग्राफी जैसी जरूरतों को आसानी से पूरा कर देता है। वहीं 8MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लासेस और मीटिंग्स के लिए पर्याप्त क्वालिटी प्रदान करता है।
12000mAh की दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग
Pad M1 में 12000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहद भरोसेमंद बनाती है। सामान्य उपयोग में यह दो दिन तक आराम से चल सकती है। 33W फास्ट चार्जिंग बैटरी को जल्दी रिफिल करने में मदद करती है, हालांकि USB 2.0 पोर्ट थोड़ा पुराना माना जाता है। फिर भी स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेस, ब्राउज़िंग या वीडियो देखने जैसे कामों में यह टैबलेट लगातार मजबूत बैकअप देता है।
भारत में क्या होगी कीमत?
Poco Pad M1 की यूरोप में लीक हुई कीमत €349 है, जो भारतीय कीमत के हिसाब से लगभग ₹31,000 से ₹33,000 के बराबर बैठती है। लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट ने अनुमान लगाया है कि भारत में इसकी कीमत ₹25,000 से ₹28,000 के बीच रखी जा सकती है।
ये भी पढ़े !
Samsung Galaxy A37 5G जल्द होगा लॉन्च, मिड-रेंज में मिलेगी प्रीमियम फीचर्स
