TENAA लिस्टिंग में Realme 16 Series (RMX5121) के धमाकेदार स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें डिटेल

Realme 16 Series का संभावित मॉडल RMX5121 TENAA पर दिखाई दिया है, जिससे इसके मजबूत स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। फोन में 6.78 इंच का 1.5K 144Hz LTPS OLED डिस्प्ले, 2.5GHz SoC, 200MP OIS कैमरा, 50MP सेल्फी और लगभग 7000mAh बैटरी जैसी प्रीमियम खूबियाँ शामिल हो सकती हैं। 80W फास्ट चार्जिंग और हल्का डिज़ाइन इसे मिड-रेंज में एक शक्तिशाली विकल्प बना सकते हैं। लॉन्च के बाद यह सीरीज़ काफी चर्चा बटोर सकती है।

TENAA लिस्टिंग में RMX5121 मॉडल का हुआ खुलासा

Realme अपनी नंबर्ड सीरीज़ को हर साल बेहतर बनाने के लिए पहचाना जाता है। यही हाल ही में TENAA, जो चीन की आधिकारिक सर्टिफिकेशन एजेंसी है, पर एक नया Realme मॉडल RMX5121 देखा गया है। टेक कम्युनिटी में यह माना जा रहा है कि यह Realme 16 या Realme 16 Pro का संभावित वेरिएंट हो सकता है। TENAA लिस्टिंग हमेशा किसी भी फोन की प्रारंभिक झलक दिखाती है, और इस बार की जानकारी यह संकेत देती है कि Realme अपनी अगली सीरीज़ में बड़े बदलाव और अपग्रेड देने जा रहा है।

Realme 16 Series (TENAA Listing)
Realme 16 Series (TENAA Listing)

Realme 16 Series के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

TENAA पर सामने आए स्पेसिफिकेशन बताते हैं कि RMX5121 में एक बड़ा 6.78 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले होगा। 1.5K रिज़ॉल्यूशन Full HD+ से बेहतर होता है, इसलिए विजुअल क्वालिटी और भी शार्प हो जाती है। इसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

TENAA लिस्टिंग में भले ही चिपसेट का नाम न बताया गया हो, लेकिन लिस्टिंग में दिए गए 2.5GHz क्लॉक स्पीड से संकेत मिलता है कि यह Snapdragon 7s Gen 3 या इसी रेंज का कोई सक्षम प्रोसेसर हो सकता है। यह चिपसेट मध्यम और हाई-परफॉर्मेंस के बीच में संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स चलाने में यह काफी स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।

इस फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार इसमें 200MP OIS मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। बैटरी की रेटेड क्षमता 6,830mAh बताई है, लेकिन आमतौर पर रेटेड क्षमता थोड़ी कम दिखाई जाती है, इसलिए उम्मीद है कि इसकी टाइपिकल क्षमता लगभग 7,000mAh होगी।

कब होगा लांच?

Realme 16 सीरीज़ के 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी लगभग हर छह महीने में अपनी नंबर्ड सीरीज़ अपडेट करती है। ऐसे में यह टाइमलाइन काफी वास्तविक लगती है। लॉन्च के बाद यह फोन सीधे तौर पर Xiaomi, Samsung, iQOO और OnePlus जैसे ब्रांडों के मिड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को चुनौती देगा। 200MP कैमरा, 144Hz OLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में एक मजबूत बना सकते हैं। 

Source

ये भी पढ़े ! भारत में आ रही है Realme 16 Series, लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।