28 नवंबर को आएगा Realme C85 5G, कम कीमत में मिलेंगे कई तगड़े

Realme C85 5G भारत में 28 नवंबर को लॉन्च होने वाला है और इसकी स्पेसिफिकेशन्स ने पहले ही बाजार में हलचल मचा दी है। इसमें 1200nits AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 50MP Sony IMX852 कैमरा मिलने की संभावना है। IP69 रेटिंग और AI Edit Genie जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम टच देते हैं। यह फोन खासतौर पर स्टुडेंट्स, गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक पावरफुल बजट विकल्प साबित हो सकता है।

AMOLED पहली बार C-सीरीज में

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने पहली बार 6.5-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें 1200nits की पीक ब्राइटनेस है। इससे आउटडोर विजिबिलिटी काफी बेहतर मिलती है। डीप ब्लैक्स और रिच कलर देखने को मिलते हैं, जिससे मीडिया कंजम्प्शन और गेमिंग दोनों का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है। इस रेंज में AMOLED डिस्प्ले देना Realme की सबसे बड़ी रणनीति हो सकती है।

Dimensity 6300 5G चिपसेट

MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। यह 5G सपोर्टेड है और लो-पावर कंसम्पशन के साथ स्मूद मल्टीटास्किंग की क्षमता रखता है। सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और casual gaming के लिए यह चिप काफी स्टेबल मानी जाती है।

Realme C85 5G Launch Date in India
Realme C85 5G Launch Date in India

7000mAh + Reverse Charging

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है इसकी 7000mAh बैटरी, जो एक बार के चार्ज पर 1.5–2 दिन तक आराम से चल सकती है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग इसे मोबाइल पावर बैंक जैसा बना देती है। जिन्हें लॉन्ग बैटरी बैकअप चाहिए। उनके लिए यह फोन एकदम perfect choice साबित हो सकता है।

Sony IMX852 सेंसर + AI Edit Genie

Realme C85 5G में 50MP Sony IMX852 सेंसर दिया गया है, जिससे लो-लाइट और डिटेल्ड फोटो अच्छे मिलेंगे। खास बात यह है कि इसमें AI Edit Genie फीचर है जो फोटो को ऑटो-फिक्स और enhance कर सकता है। यानी फोटो एडिटिंग में भी AI का पूरा कमाल देखने को मिलेगा। IP69 रेटिंग आमतौर पर रग्ड स्मार्टफोन्स में मिलती है। 

Realme C85 5G की लांच डेट?

Realme C85 5G की लॉन्च डेट officially 28 नवंबर 2025 तय हो चुकी है, और अनुमान है कि इसकी कीमत ₹12,999 से ₹14,999 के बीच रखी जाएगी। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो यह फोन बजट 5G सेगमेंट Redmi, Vivo और Samsung जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देगा।

ये भी पढ़े ! Samsung Galaxy S26 Ultra लीक, 200MP कैमरा और S-Pen के साथ करेगा धमाकेदार एंट्री


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।