Realme Pad 2 Lite: 8300mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले वाले इस टैबलेट पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, जानें डिटेल

Realme Pad 2 Lite Flipkart पर 38% डिस्काउंट के साथ बेहद किफायती कीमत में मिल रहा है। 10.95-इंच बड़े डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और Helio G99 प्रोसेसर के साथ यह टैबलेट स्टूडेंट्स, ऑनलाइन क्लासेस और एंटरटेनमेंट के लिए शानदार विकल्प है। 8300mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है, जबकि 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाते हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Realme Pad 2 Lite के फीचर्स

Realme Pad 2 Lite अपनी कीमत के हिसाब से एक ऐसा टैबलेट है जो स्टूडेंट्स, काम करने वालों और एंटरटेनमेंट पसंद लोगों सभी की ज़रूरतें आसानी से पूरा करता है। इसका डिज़ाइन बेहद मॉडर्न और हल्का है, जिससे इसे पकड़ना या लंबे समय तक उपयोग करना बिल्कुल आसान लगता है। 

इस टैबलेट में 10.95 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 1200×1920 पिक्सल है। इतना बड़ा स्क्रीन नोट्स बनाने, ई-बुक पढ़ने, मूवी देखने और मल्टीटास्किंग के लिए बिल्कुल सही है। 90Hz रिफ्रेश रेट इस टैबलेट को और भी स्मूद बनाता है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप नेविगेशन काफी बेहतरीन महसूस होता है।

Realme Pad 2 Lite Flipkart Sale
Realme Pad 2 Lite Flipkart Sale

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक भरोसेमंद और बैटरी-एफिशिएंट चिपसेट है। ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लासेस, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और हल्की गेमिंग जैसे काम यह आसानी से संभाल लेता है। 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है, और आप इसे 1TB तक मेमोरी कार्ड से बढ़ा सकते है।

इसमें 8300mAh की बैटरी इस टैबलेट की सबसे मज़बूत खासियतों में से एक है। यह लंबे समय तक स्ट्रीमिंग, पढ़ाई और वेब ब्राउज़िंग को आराम से संभाल सकती है। 15W चार्जिंग सपोर्ट ठीक-ठाक है, लेकिन बड़ी बैटरी इसकी कमी पूरी कर देती है। कैमरा सेक्शन में 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme Pad 2 Lite की ऑफर डिटेल

लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹20,999 थी, लेकिन Flipkart की सेल में यह सिर्फ ₹12,999 में मिल रहा है। यानी सीधा 38% का बड़ा डिस्काउंट, जो इसे बजट टैबलेट सेगमेंट में बेहद अट्रैक्टिव विकल्प बना देता है। आमतौर पर इतने फीचर्स वाले टैबलेट 18-20 हज़ार की रेंज में आते हैं, लेकिन Realme ने इस प्राइस कट के साथ इसे हर तरह से सुपर वैल्यू प्रोडक्ट बना दिया है।

ये भी पढ़े ! Smartphone Under 25000: 25,000 के अंदर 5 बेस्ट स्मार्टफोन, बजट में मिलेगा हाई-एंड अनुभव


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।