Redmi 15C जल्द ही भारत में बजट सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, बड़ा 6000mAh बैटरी पैक और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन के 4GB, 6GB और 8GB RAM वेरिएंट क्रमशः 11,500 से 14,500 रुपये के आसपास उपलब्ध हो सकते हैं। बड़ा HD+ डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ इसे स्टूडेंट्स और सामान्य यूजर के लिए परफेक्ट विकल्प साबित होगा।
भारत में कितनी होगी Redmi 15C की कीमत?
फिलहाल इस फोन की अनुमानित कीमतें वैरियंट पर निर्भर करती है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹11,500, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹12,500 और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब ₹14,500 हो सकता है।
अगर कंपनी इसी प्राइस रेंज को लॉन्च के समय भी बरकरार रखती है, तो यह फोन निश्चित रूप से 15 हजार रुपये के अंदर एक मजबूत विकल्प बन जाएगा। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मूद परफॉर्मेंस चाहते है।

Redmi 15C के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 15C बजट सेगमेंट में आने वाला ऐसा स्मार्टफोन माना जा रहा है, जिसमें बड़े डिस्प्ले से लेकर दमदार बैटरी तक कई फीचर्स को संतुलित तरीके से शामिल किया गया है। इसका डिस्प्ले HD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आने की उम्मीद है। इस डिस्प्ले में आपको बड़ा व्यूइंग एरिया मिलता है, जिससे वीडियो, सोशल मीडिया और सामान्य ब्राउज़िंग आराम से की जा सकती है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट बजट और लो-मिडरेंज कैटेगरी के फोन के लिए डिजाइन किया गया है। रोजमर्रा के काम जैसे YouTube देखना, WhatsApp या Instagram चलाना, कॉलिंग और हल्की मल्टीटास्किंग आसानी से संभाल लेगा। 6GB और 8GB RAM वाले वेरिएंट में ऐप मैनेजमेंट और भी बेहतर मिलेगा।
Redmi 15C की असली ताकत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है। यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर सामान्य उपयोग में 1.5–2 दिन का बैकअप दे सकती है। लगातार वीडियो देखने या सोशल मीडिया यूज़ करने पर भी यह आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है। चार्जिंग स्पीड की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन 18W या 33W की उम्मीद जताई जा रही है।
कैमरा सेटअप में पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस तरह के सेंसर का प्रदर्शन दिन की रोशनी में बेहतर रहता है और सोशल मीडिया के लिए अच्छे फोटो मिल जाते हैं। पोर्ट्रेट मोड भी ठीक-ठाक होगा, लेकिन लो-लाइट परफॉर्मेंस कितना प्रभावी होगा, यह लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। फ्रंट में 8MP कैमरा मिलने की संभावना है, जो वीडियो कॉल और सामान्य सेल्फी के लिए पर्याप्त रहेगा।
भारत में कब होगा लॉच?
Redmi 15C की लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। अनुमान है कि कंपनी इसे आने वाले कुछ हफ्तों या अगले महीने की शुरुआत में बाजार में पेश कर सकती है।
ये भी पढ़े !
Oppo Find X9 Series की कीमत इतना ज्यादा क्यों, यहाँ जानिए वजह
