Redmi K90 launched: रेडमी ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi K90 को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 6.59-इंच 2K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज इसे पावरफुल बनाते हैं। 7100mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग लंबा बैकअप देती हैं। कैमरा में 50MP ट्रिपल सेटअप, 20MP फ्रंट कैमरा और 5x लॉसलेस ज़ूम शामिल है।
2K क्वालिटी के साथ अल्ट्रा स्मूद एक्सपीरियंस
Redmi K90 में 6.59-इंच का शानदार 2K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले (2510×1156) दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह 12-बिट कलर डेप्थ को सपोर्ट करता है, जिससे रंग बेहद जीवंत और नैचुरल दिखते हैं। डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट दिया गया है, जो वीडियो देखने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाता है। इसके अलावा, Xiaomi ने इसमें M10 Luminous Material का इस्तेमाल किया है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस और क्लैरिटी दोनों को बेहतर बनाता है।
Snapdragon 8 Elite से लैस है यह डिवाइस
इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो 2025 का फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर है। यह चिपसेट न सिर्फ़ गेमिंग बल्कि हाई-एंड मल्टीटास्किंग के लिए भी शानदार प्रदर्शन देता है। HyperOS 3 (Android 16 पर आधारित) इस फोन को तेज़, रिस्पॉन्सिव और स्टेबल बनाता है। साथ ही Xiaomi ने इसमें नए AI ऑप्टिमाइज़ेशन और परफॉर्मेंस बूस्टिंग फीचर्स जोड़े हैं।
मिलेगा दो दिन से ज्यादा का बैकअप
Redmi K90 में एक विशाल 7100mAh बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देने का वादा करती है। फोन में 100W PPS फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे यह कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी दी हैं।फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें मुख्य कैमरा 50MP Light Hunter 800 सेंसर (1/1.55″, OIS) वाला है। यह सेंसर बेहतरीन लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है।

इसके साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा (OmniVision OV50M) दिया गया है, जो 2.5x “Golden Portrait” टेलीफोटो लेंस (60mm) के साथ शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स लेता है। तीसरा कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (OmniVision OV08F) है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा (OmniVision OV20B40) दिया गया है, जो नाइट मोड और AI ब्यूटी इफेक्ट्स को सपोर्ट करता है।
चीन में कितनी है कीमत?
Redmi K90 की शुरुआती कीमत CNY 2599 (लगभग ₹30,000) रखी गई है। इसके अन्य वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं। 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत ¥2599, 16GB + 256GB वैरियंट की कीमत ¥2899, 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत ¥3199, 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत ¥3499 और 16GB + 1TB वैरियंट की कीमा ¥3999 रखा गया है।
ये भी पढ़े !
iQOO Neo 11 का बड़ा धमाका, चार नए कलर वेरिएंट्स मचाएगा धमाल
iQOO 15 और Vivo X300 को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, ग्लोबल मार्केट में जल्द होगी लॉन्च
Redmi K90: iPhone 17 जैसी प्रीमियम डिज़ाइन और Bose ऑडियो के साथ जल्द दस्तक देगा यह फ्लैगशिप फ़ोन
