Redmi K90 Pro Max: रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन K90 Pro Max को प्रीमियम फीचर्स और फ्लैगशिप डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जायेगा। रिपोर्ट से पता चला है कि, इस डिवाइस में 6.9-इंच का 2K OLED LTPO डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Ultra-Dark Light Protection देखने को मिलेगा। वही, Circularly Polarized Light 2.0 और Full Brightness DC तकनीक के साथ यह फोन आंखों के लिए आरामदायक और विज़ुअली स्मूद अनुभव देगा, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
मिलेगा शानदार विजुअल एक्सपीरियंस
Redmi K90 Pro Max की डिस्प्ले में कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं, जो आपके अनुभव को बेहतर बनाएगी।
- 120Hz रिफ्रेश रेट: स्क्रीन पर स्क्रोलिंग, गेमिंग और मूवी प्लेबैक बेहद स्मूद होता है।
- 1nit Ultra-Dark Light Protection: बहुत कम रोशनी में भी आंखों को सुरक्षा देते हुए स्क्रीन विजिबिलिटी को बढ़ाता है।
- Full Brightness DC: स्क्रीन की ब्राइटनेस को फ्लिकर-फ्री बनाता है, जिससे लंबे समय तक देखने पर भी आंखों पर जोर नहीं पड़ता।
- Circularly Polarized Light 2.0: डिस्प्ले पर रिफ्लेक्शन को कम करता है और बेहतर व्यूइंग एंगल सुनिश्चित करता है।
यह सभी फीचर्स मिलकर Redmi K90 Pro Max की डिस्प्ले को न सिर्फ विज़ुअली प्रीमियम बनाते हैं, बल्कि आंखों के लिए भी आरामदायक बनाते

Redmi K90 Pro Max के लीक फीचर्स
हालांकि Xiaomi ने अभी प्रोसेसर और रैम वेरिएंट के बारे में आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन पहले के K-सीरीज़ के फ्लैगशिप वर्ज़न्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह Snapdragon या MediaTek के लेटेस्ट टॉप-एंड चिपसेट के साथ आएगा।
यह डिवाइस MIUI 15 या लेटेस्ट Android वर्ज़न के साथ आएगा, जिसमें स्मूद एनीमेशन, बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और कस्टमाइजेशन के कई विकल्प मिलते हैं। इसके साथ ही फोन में Hi-Res ऑडियो सपोर्ट, स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी होने की उम्मीद है।
Redmi K90 Pro Max सिर्फ डिस्प्ले में ही दमदार नहीं है, बल्कि इसका हार्डवेयर भी फ्लैगशिप लेवल का है। फोन में पावरफुल प्रोसेसर और हाई-एंड GPU दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स के लिए परफेक्ट है। हालांकि बैटरी और चार्जिंग के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन Redmi के फ्लैगशिप रेंज के फोन आमतौर पर 4500-5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।
लांच डेट और संभावित कीमत
रेडमी ने अभी तक गलोबल मार्केट और इंडियन मार्केट में Redmi K90 Pro Max को लांच नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद है कि, बहुत जल्द इसकी भी पुस्टि कर दिया जायेगा। वही, इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद है कि यह भारत में ₹50,000 – ₹60,000 के बीच में उपलब्ध हो सकता है।
ये भी पढ़े !
Galaxy S26 Plus जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ मचाएगा बवाल
Motorola जल्द लांच करेगा 7,000mAh बैटरी वाला नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, Geekbench पर हुआ स्पॉट