Redmi Note 15 Pro+ का ग्लोबल वेरिएंट Geekbench पर दिखा है, जिसमें वही Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है जो चीन मॉडल में उपयोग हुआ था। इसमें LPDDR4x RAM, UFS 2.2 स्टोरेज और Adreno 810 GPU शामिल हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर चलता है, जिससे परफॉर्मेंस और ऑप्टिमाइजेशन बेहतर होने की उम्मीद है। Geekbench लिस्टिंग से यह साफ है कि ग्लोबल वेरिएंट भी चीन वेरिएंट जैसी ही पावर और स्थिरता लेकर आएगा।
Geekbench पर मिला Redmi Note 15 Pro+ का मॉडल नंबर
लिस्टिंग के अनुसार, ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर Xiaomi 2510ERA8BT है और इसका मदरबोर्ड नाम “flourite” बताया गया है। यह वही कॉन्फिगरेशन है जो चीन वेरिएंट में देखने को मिली थी। Geekbench पर फोन ने अच्छा स्कोर दिया है, जो बताता है कि डिवाइस का चिपसेट काफी सक्षम है और रोजमर्रा के साथ-साथ हाई-लोड टास्क भी आसानी से संभाल सकता है।

Snapdragon 7s Gen 4 एक बैलेंस्ड परफॉर्मर
फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो चीन वेरिएंट में दिया गया था। यह चिपसेट खासतौर पर मिड-रेंज परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें CPU कॉन्फिगरेशन कई तरह के दिए गए है, जिसमे 1 कोर @ 2.71GHz, 3 कोर @ 2.40GHz और 4 कोर @ 1.80GHz शामिल है।
यह ऑक्टा-कोर सेटअप परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों को संतुलित रखता है। मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया और सामान्य ऐप्स में कोई दिक्कत नहीं आती। हल्की से मध्यम गेमिंग में भी यह चिपसेट आराम से टिका रहता है। इसके साथ Adreno 810 GPU दिया गया है, जो ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के मामले में पिछले जेनरेशन की तुलना में सुधार लेकर आता है।
LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज
इस फ़ोन में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिलेगा। हालाँकि ये टेक्नोलॉजी थोड़ा पुरानी है, लेकिन मिड-रेंज फोन में अब भी अच्छे से परफॉर्म करती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसका असर कम ही देखने को मिलता है, लेकिन हेवी गेमिंग या हाई-स्पीड फाइल ट्रांसफर में अंतर महसूस हो सकता है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि बेस वेरिएंट 6GB या 8GB RAM के साथ आएगा और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।
Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स
Redmi Note 15 Pro+ ग्लोबल वेरिएंट का दूसरा बड़ा आकर्षण है Android 15। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर चलेगा, जो कि Xiaomi/Redmi की तरफ से एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
Android 15 के साथ बेहतर प्राइवेसी, ज्यादा स्मूद एनीमेशन, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, नोटिफिकेशन कंट्रोल और नए कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलने की उम्मीद है। UI के मामले में कंपनी HyperOS का नया वर्ज़न भी जारी कर सकती है, जिससे युज़र एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा।
लांच डेट और संभावित कीमत?
Redmi Note 15 Pro+ (ग्लोबल वेरिएंट) के बारे में फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर माना जा रहा है कि यह फोन जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। सूत्रों के अनुसार Redmi Note 15 सीरीज़ की शुरुआती झलक या घोषणा दिसंबर 2025 में भी देखने को मिल सकती है। कीमत की बात करें तो अनुमान है कि Redmi Note 15 Pro+ की शुरुआती कीमत लगभग ₹32,990 के आसपास रहेगी।
ये भी पढ़े ! 200MP कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 15 हुआ लांच, जानें कीमत
