मिली हुई जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 15 Series को भारत में बहुत जल्द लांच किया जायेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी सही लांच डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि, यह सीरीज मार्केट में जल्द एंट्री करेगा।
इस सीरीज में तीन मॉडल को शामिल किये जायेंगे, जिसमे Redmi Note 15, Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus शामिल होंगे। हालाँकि, इसके फीचर्स और लांच डेट के बारे में समूर्ण जानकारी सामने नहीं आया है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

Redmi Note 15 सीरीज कब होगा लांच
टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर ले मुताबिक, Redmi Note 15 सीरीज को बहुत जल्द गलोबल मार्केट और इंडियन मार्केट में पेश किया जायेगा। उम्मीद यही जताई जा रही है कि, रेडमी अपने इस सीरीज को जुलाई के बाद मार्केट में लांच करेगी। फिलहाल इसके फीचर्स के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े ! Oppo Reno 14F भारत में कब होगा लांच ?, यहाँ जानें संभावित फीचर्स व कीमत
Redmi Note 15 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक खबरों के मुताबिक, Redmi Note 15 सीरीज में लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen3 या MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग यूजर के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इसमें 2670 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.36-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 471 PPI, 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 रेट से लेस रहेगा।
उम्मीद जताई जा रही है कि Redmi Note 15 Pro में यूजर को 6,200mAh की बड़ी बैटरी दिया जा सकता है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके आलावा Redmi Note 15 Pro में 5,500mAh बैटरी दिया जायेगा, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Redmi Note 15 सीरीज में मिलेगा 200MP का शानदार कैमरा
Redmi Note 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमे 64MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP लेंस दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
वहीँ, Redmi Note 15 Pro में भी तीन कैमरा सेटअप दिया जायेगा, जिसमे 108MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का माइक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इस फ़ोन के फ्रंट साइड में 32MP का सेल्फी सेंसर दिया जायेगा।
इसके आलावा, इसके टॉप मॉडल 15 Pro Plus में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जायेगा, जो यूजर को बेहतरीन फोटो क्लिक करके देगा। इसके आलावा, 13MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल किया जायेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 60MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े ! Redmi Note 13 Pro Max आ रहा है भारत, 200MP कैमरा देख हर कोई हैरान