Redmi Turbo 5 Pro: टेक कंपनी Redmi जल्द अपना नया Turbo 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें MediaTek Dimensity 9 प्रोसेसर, बड़ी 9000mAh बैटरी, और तेज़ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में 1.5K LTPS डिस्प्ले और नया वर्टिकल डेको कैमरा डिज़ाइन दिया जा सकता है। अपने दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है।
9000mAh बैटरी के साथ देगा लंबा बैकअप
Redmi Turbo 5 Pro की सबसे बड़ी खासियत 9000mAh की दमदार बैटरी रहने वाला है। कंपनी का दावा है कि, यह बैटरी फोन को लंबी बैटरी लाइफ के साथ एक पावरफुल डिवाइस बना सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूज़र्स को बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहेगी। इसके साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Redmi Turbo 5 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, Redmi Turbo 5 Pro में MediaTek Dimensity 9 चिपसेट दिया जा सकता है, जो कंपनी का एक नया और शक्तिशाली प्रोसेसर होगा। यह चिपसेट खासतौर पर हाई परफॉरमेंस और बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है।
फोन में 1.5K LTPS डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो न केवल शार्प विजुअल्स देगा बल्कि बेहतर कलर एक्यूरेसी और हाई ब्राइटनेस भी ऑफर करेगा। इसके अलावा, फोन में एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है जो लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान फोन को ठंडा रखेगा।
इसमें वर्टिकल डेको कैमरा डिज़ाइन मिलेगा, जो इसे बाकी मिड-रेंज फोनों से अलग बनाएगा। कैमरा सेटअप के सटीक स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 64MP या 108MP प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है।
कंपनी कैमरा डिजाइन पर काफी फोकस कर रही है ताकि फोन न सिर्फ परफॉर्मेंस में बल्कि लुक्स में भी प्रीमियम लगे। इसके अलावा, Redmi की इमेज प्रोसेसिंग तकनीक पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधरी है, इसलिए इस बार कैमरा परफॉर्मेंस भी बेहतर देखने को मिल सकता है।
लॉच डेट और संभावित कीमत
Redmi Turbo 5 Pro को चीन में सबसे पहले लॉन्च किया जा सकता है, और इसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में पेश किया जाएगा। इस फोन की संभावित कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है, जो इसे प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में सबसे ताकतवर विकल्प बना सकती है।
ये भी पढ़े !
Tecno Spark Go 5G का नया Bikaner Red एडिशन हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
