Redmi Watch 6 Launched: रेडमी ने चीन में अपनी नई Redmi Watch 6 लॉन्च की है, जिसमें 2.07 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 2000 निट्स ब्राइटनेस और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर मिलता है। यह वॉच 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आती है। यह रेगुलर मोड में 12 दिन और बैटरी सेवर मोड में 24 दिन का बैकअप आसानी से से सकता है, तो चलिए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते है।
Redmi Watch 6 के हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स
Redmi Watch 6 में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जिनमें से छह को वॉच अपने आप डिटेक्ट कर सकती है। इसका मतलब है कि अगर आप दौड़ना, साइक्लिंग या वॉकिंग शुरू करते हैं, तो वॉच ऑटोमैटिकली उसे पहचान लेगी।
- ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर
- ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग
- स्लीप ट्रैकिंग
- स्ट्रेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग
इसके अलावा, इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर जैसे सेंसर भी शामिल हैं, जो डाटा को अधिक सटीक बनाते हैं। वॉच में बाइदौ, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो और QZSS जैसे उपग्रहों को सपोर्ट करने वाला अपग्रेडेड डुअल L1 GNSS एंटेना भी दिया गया है।

मिलेगा 24 दिनों का लंबा बैटरी बैकअप
Redmi Watch 6 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी दमदार 550mAh बैटरी, जो वाकई कमाल की परफॉर्मेंस देती है। कंपनी के अनुसार, यह वॉच नॉर्मल यूज़ में 12 दिन और बैटरी सेवर मोड में 24 दिन तक चल सकती है। इतनी लंबी बैटरी लाइफ वाली वॉच मार्केट में बहुत कम मिलती हैं, इसलिए यह फीचर इसे बाकी स्मार्टवॉच से अलग बनाता है। इसमें लीनियर वाइब्रेशन मोटर दी गई है जो 20 से ज्यादा वाइब्रेशन टाइप्स को सपोर्ट करती है, जिससे नोटिफिकेशन का अनुभव बेहतर हो जाता है।
कीमत और कलर वैरियंट
चीन में इसकी कीमत 599 युआन (लगभग ₹7,400) रखी गई है। फिलहाल यह वॉच Xiaomi China ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे जल्द ही भारत में भी पेश किया जा सकता है। Redmi Watch 6 चीन में तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिसमे Blue Moon Silver, Elegant Black और Misty Blue शामिल है।
ये भी पढ़े !
Amazon सेल में 83% सस्ता मिल रहा Noise Pulse 2 Max स्मार्टवॉच, यहाँ जानें ऑफर डिटेल
Pixel Watch 4 का ग्लोबल लॉन्च कन्फर्म! भारत में ₹39,900 में होगी उपलब्ध, जानें पूरी डिटेल
Huawei Watch D2 हुआ भारत में लांच, मिलेंगे हेल्थ से जुड़े का धांसू फीचर्स
