Samsung Galaxy A37 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन बेहतरीन डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसमें अपग्रेडेड कैमरा सेटअप, 8GB RAM और पर्याप्त स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। Galaxy A37 5G Snapdragon प्रोसेसर पर काम करेगा और One UI के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ आएगा। यह फोन मिड-रेंज यूजर्स के लिए प्रीमियम अनुभव और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।
Samsung Galaxy A37 5G में क्या होगा नया
Galaxy A37 5G के डिज़ाइन के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, Galaxy A36 5G के डिज़ाइन से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नया फोन भी स्लिम और प्रीमियम फिनिश के साथ आएगा। पिछली सीरीज में Awesome Black, Awesome Lavender और Awesome White कलर ऑप्शन थे, संभावना है कि Galaxy A37 5G में भी इसी तरह के आकर्षक रंग विकल्प मिलें।
इसमें 6.7-इंच की Full HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले थी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती थी। Galaxy A37 5G में इस डिस्प्ले को और बेहतर करने की उम्मीद है।

गेमिंग के लिए इस फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर था, जो 4nm फेब्रिकेशन पर आधारित है और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU मौजूद था। Galaxy A37 5G में बेहतर प्रोसेसर और ग्राफिक्स चिप की संभावना है, जिससे यह मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स के लिए तैयार होगा।
ही फ्रंट में 12MP कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए था। Galaxy A37 5G में कैमरा सेटअप को और बेहतर करने की संभावना है। इसमें बेहतर नाइट मोड, वीडियो रिकॉर्डिंग और AI फीचर्स मिल सकते हैं। Galaxy A36 5G में 5,000mAh की बैटरी थी और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता था। Galaxy A37 5G में भी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर मिलने की उम्मीद है।
लांच डेट और संभावित कीमत
Samsung Galaxy A37 5G मार्च 2026 में लॉन्च हो सकता है। मॉडल नंबर SM-A376E भारत वेरिएंट के लिए होगा। फिलहाल आधिकारिक तारीख और कीमत की पुष्टि नहीं हुई है। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन प्रीमियम डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा के साथ आने की उम्मीद है। अनुमान है कि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन ₹33,00 से ₹35,000 की रेंज में लॉन्च होगा।
ये भी पढ़े !
