IMEI डेटाबेस पर नज़र आया Samsung Galaxy A57 5G, जल्द होगी लांच

Samsung Galaxy A57 5G: टेक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने आगामी स्मार्टफोन Galaxy A57 5G को IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग से पता चल रहा है कि, सैमसंग बहुत जल्द इस डिवाइस को गलोबल मार्केट में उतार सकती है। हालाँकि, अभी तक इसके आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। फिलहाल इसके फीचर्स को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिली है। लीक खबरों की मानें तो इसमें बड़ी डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दे सकता है।

Samsung Galaxy A57 5G Listed on IMEI Database
Samsung Galaxy A57 5G Listed on IMEI Database

IMEI डेटाबेस पर दिखा Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन

Samsung के इस फ़ोन IMEI डेटाबेस पर पहली बार देखा गया है, जो इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द इसे आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। हालाँकि लिस्टिंग में इसके लांच डेट और फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दिया है। लेकिन यह डिवाइस के मॉडल नंबर की पुष्टि कर दिया है। दरअसल, इस फ़ोन को IMEI डेटाबेस पर SM-A576U1 के साथ लिस्ट किया गया है। 

Samsung Galaxy A57 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy A57 5G में Exynos 1680 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 4nm प्रोसेसिंग पर आधारित है। इसमें 1+4+3 कोर आर्किटेक्चर और Xclipse 550 GPU मिल सकता है, जो RDNA 3.5 आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके आलावा, Full HD में 60fps गेमिंग और रीयल-टाइम रे ट्रेसिंग की सुविधा भी देखने को मिलेगा।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 108MP का ISOCELL HM6 मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। इसके आलावा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस भी मिलने की उम्मीद है। वही, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन को पावर देने के लिए Galaxy A57 5G में 5000mAh की बैटरी दिया जा सकता है, जो यूजर को अच्छा बैकअप प्रदान करेगी। 

इसके साथ ही, 65W फास्ट चार्जिंग का समर्थन होगा, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा। इसमें 6.7 इंच की Super AMOLED LTPO 3.0 डिस्प्ले हो सकती है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यह डिस्प्ले HDR10+ और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को प्रदान करेगी। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और One UI 8 पर काम करेगी। 

Samsung Galaxy A57 5G Launch Date
Samsung Galaxy A57 5G Launch Date

लांच डेट और संभावित कीमत?

अनुमान लगाया जा रहा है कि,Samsung Galaxy A57 5G को 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। IMEI डेटाबेस में इसकी उपस्थिति और Geekbench स्कोर से यह संकेत मिलता है कि Samsung इस डिवाइस को जल्द ही बाजार में पेश करेगा। वही, इसके कीमत को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लीक रिपोर्ट की मानें तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग $599 (लगभग ₹49,000) के आसपास हो सकती है। 

ये भी पढ़े !

4 प्रीमियम कलर्स ऑप्शन के साथ तबाही मचाने आ रहा Vivo X300, जानें डिटेल

कन्फर्म हुई Realme GT 8 की लांच डेट, जानें क्या होगा इसमें खास

लांच से पहले लीक हुआ Xiaomi 17 के डिज़ाइन, जानें संभावित फीचर्स और कीमत


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।