Samsung Galaxy M36 Launch Date: टेक कंपनी सैमसंग वर्तमान समय में अपने आने वाले फ़ोन Samsung Galaxy M36 पर काम कर रही है, जिसे बहुत जल्द भारत में पेश किया जायेगा। कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन को इंडिया की वेबसाईट पर देखा गया था, जिसके बाद से यह फ़ोन चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
फिलहाल इस फ़ोन को इंडिया में मॉडल नंबर SM-M366B/DS पर लिस्टेड किया हुआ है। लीक रिपोर्ट की मानें तो इस फ़ोन में आपको Exynos 1380 प्रोसेसर और 6000mAh तक की दमदार बैटरी देखने को मिल सकता है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
One UI 7 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आएगा ये डिवाइस
इस अपडेट को सैमसंग ने ही तैयार किया है, जिसका इस्तेमाल लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन में किया जाता है। लेकिन, कंपनी ने जानकारी दिया है कि, इस फ़ोन को भी One UI 7 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ इंडिया में लांच करेगा। इस अपडेट में AI टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो यूजर को लेटेस्ट फीचर्स से परिचालित कराएगा।

Samsung Galaxy M36 में AI फीचर्स मिलने की उम्मीद
लीक खबरों की मानें तो सैमसंग अपने इस डिवाइस में कई तरह के स्मार्ट AI Features को शामिल करेगा, जो इस फ़ोन के लिए बेहद खास रहने वाला है। इसमें आपको Includes Circle to Search, Live Translate, Chat Translation, Writing Style, Composer, Spelling and Grammar Check, Generative Edit, Note Assist, AI Summary और Transcript Assist जैसे कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते है।
ये भी पढ़े ! Vivo T4 Ultra Launched: 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लांच हुआ Vivo का T4 Ultra स्मार्टफोन, जानें कीमत
Samsung Galaxy M36 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
कुछ मीडिया वालो का कहना है कि, इस अपकमिंग फ़ोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 5MP का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है, जो आपके फोटोग्राफी के अनुभव को चार गुना तक बढ़ा देगा।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.74 inches, 1080 x 2340 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 12 MP + 5 MP Triple Rear & 16 MP Front Camera |
Processor | Exynos 1380, Octa Core, 2.4 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC |
Battery | 6500 mAh Battery with 25W Fast Charging |
Storage | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
Expected Price | ₹19,990 |
इसके आलावा, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में 12MP के फ्रन्ट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 12GB तक रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। बैटरी लाइफ की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 6500mAh की दमदार बैटरी देखने को मिल सकता है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
Samsung Galaxy M36 के लांच डेट व संभावित कीमत
फिलहाल इसकी लांच डेट को लेकर किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि, Samsung Galaxy M36 स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत में लांच किया जा सकता है। अगर संभावित कीमत की बात करें तो इस डिवाइस को ₹19,990 की शुरूआती कीमत पर लांच किया जा सकता है।