Galaxy S26 Plus 2026 में लॉन्च होने वाला एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमे 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite या Exynos 2600 प्रोसेसर, 12GB RAM और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस फोन में 4900mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 Plus में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
AMOLED पैनल वाला शानदार डिस्प्ले
Galaxy S26 Plus में 6.7 इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद और रिच एक्सपीरियंस देगा। चाहे गेमिंग हो, वीडियो स्ट्रीमिंग या स्क्रॉलिंग — हर चीज़ में आपको सुपर फ्लूइड परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
सैमसंग अपने डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के लिए पहले से ही मशहूर है, और इस बार कंपनी ने ब्राइटनेस लेवल और कलर एक्यूरेसी को और बेहतर बनाया है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जा सकती है, जिससे यह आउटडोर में भी शानदार परफॉर्म करेगा।

Snapdragon 8 Elite और Exynos 2600 ड्युअल पावर मिलने की उम्मीद
Samsung Galaxy S26 Plus दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। भारत और यूरोप के लिए Exynos 2600 चिपसेट के साथ लांच होगा। वही, US और कुछ देशों के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लांच किया जायेगा। दोनों ही चिपसेट 3nm आर्किटेक्चर पर बने हैं, जो परफॉर्मेंस को बढ़ाते हुए बैटरी एफिशिएंसी में सुधार करेंगे।
यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI प्रोसेसिंग के लिए काफी शक्तिशाली साबित होगा। साथ ही, UFS 4.0 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ, डेटा ट्रांसफर और ऐप लोडिंग स्पीड बेहद तेज़ होगी। यह फोन एंड्रॉइड 15 आधारित One UI 7 पर चलेगा, जिसमें और भी ज्यादा स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
मिलेगा प्रो-ग्रेड ट्रिपल कैमरा सेटअप
Galaxy S26 Plus में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमे 50MP ISOCELL GN3 मेन सेंसर, 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वही, सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो HDR सपोर्ट और नाइट मोड सेल्फी में बेहतर रिजल्ट देगा।
दमदार बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Galaxy S26 Plus में 4900mAh की बैटरी होगी, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही, इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। सैमसंग के अनुसार, यह फोन 0 से 50% तक सिर्फ 25 मिनट में चार्ज हो सकेगा।
लॉन्च डेट और संभावित कीमत?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Plus की लॉन्चिंग मार्च 2026 में की जाएगी। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹95,000 – ₹1,05,000 के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़े !
Samsung Galaxy S21 FE का आखिरी OS अपडेट, अब नहीं मिलेगा Android 17 का सपोर्ट
Google Play Console पर दिखा Honor Magic 8 Lite, स्पेसिफिकेशन्स ने मचाई सनसनी
HMD Fusion 2: नए Smart Outfits और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ देगा नया अनुभव
