Samsung Galaxy S26 Ultra AI Features: सैमसंग अपने अपकमिंग डिवाइस Galaxy S26 Ultra में एडवांस लेवल के AI फीचर्स को शामिल करेंगे, जो स्मार्टफोन अनुभव को नई ऊँचाइयों पर ले जायेंगे। इसमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन और स्मार्ट कॉल असिस्टेंस के लिए AI सुझाव शामिल हैं। नोट-टेकिंग में वॉइस-टू-टेक्स्ट और ऑटो-फॉर्मैटिंग की सुविधा है। AI HyperVision Engine कम रोशनी में फोटोग्राफी सुधारता हैं। AI बैटरी मैनेजमेंट लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के AI फीचर्स
Real-time translation
Galaxy S26 Ultra में AI आधारित रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा होगी। अनुमान है कि यह फीचर 90 से अधिक भाषाओं में कॉल ट्रांसलेशन सपोर्ट करेगा।
Call assistance and auto-summary
AI कॉल असिस्टेंस फीचर्स भी इस फोन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसमें रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन के साथ-साथ कॉल के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं का ऑटो-सम्मरी तैयार करना शामिल होगा। इसके अलावा, AI स्वचालित रूप से एक्शन आइटम्स को पहचान सकता है, जिससे उपयोगकर्ता बाद में जरूरी नोट्स या फॉलो-अप आसानी से कर सकते हैं।

Smart Messaging
AI सिर्फ कॉल तक ही सीमित नहीं है। यह स्मार्ट मैसेजिंग में भी मदद करेगा। फोन आपके संदेशों के लिए सुझाए गए उत्तर प्रदान करेगा और संदर्भ के अनुसार भाषा और टोन को एडाप्ट कर सकेगा।
Note-taking and voice-to-text
इसमें हाई सटीकता वाला वॉइस-टू-टेक्स्ट फीचर दिया है, जो आपकी आवाज़ को तुरंत टेक्स्ट में बदल देगा। इसके अलावा, AI नोट्स को ऑटो-फॉर्मैटिंग और सेंटेंस कम्प्लीशन के साथ उपयोगकर्ता की लिखने की शैली के अनुसार एडाप्ट करेगा।
AI HyperVision Engine
यह फीचर विशेष रूप से लो-लाइट शॉट्स और वीडियो स्टेबिलाइजेशन में मदद करेगा। इसका मतलब है कि रात में या कम रोशनी वाले स्थानों में भी आपके फोटोज़ और वीडियो साफ और स्थिर होंगे।
AI Photo Remaster
Galaxy S26 Ultra में AI Photo Remaster फीचर भी शामिल है। यह Samsung के नए AI Suite का हिस्सा है और फोटो एडिटिंग को स्मार्ट बनाता है। इसमें ऑटो सुधार, कलर एडजस्टमेंट, शार्पनेस बढ़ाना और अन्य इंटेलिजेंट एडिटिंग ऑप्शंस शामिल होंगे, जो किसी भी फोटो को प्रोफेशनल लुक देंगे।
ये भी पढ़े !
Samsung Galaxy S26 में क्या होगा ख़ास? देखिए इसके धमाकेदार फीचर्स
