साल 2025 में Samsung Galaxy S26 Ultra 2025 सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित होने वाला है, क्योंकि इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.9-इंच QHD+ M14 AMOLED डिस्प्ले और 200MP का शानदार कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, सैमसंग AI फीचर्स और 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ इसे और भी खास बना सकता है।
नया और पावरफुल प्रोसेसर
Samsung Galaxy S26 Ultra में इस बार Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित होगा, जो न केवल ज़्यादा तेज़ है, बल्कि कम पावर खर्च करता है। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड फीचर्स में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सैमसंग ने खास तौर पर अपने “for Galaxy” एडिशन में CPU और GPU को थोड़ा और ओवरक्लॉक किया है, जिससे परफॉर्मेंस बाकी फ्लैगशिप फोनों से एक कदम आगे रहने की उम्मीद है।
मिलेगा बड़ी वेंपर चेंबर कूलिंग का सपोर्ट
सैमसंग इस बार अपने फ्लैगशिप में बड़ी वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दे रहा है। इससे गेमिंग या 4K वीडियो शूटिंग जैसे भारी टास्क करते वक्त फोन ठंडा रहेगा और परफॉर्मेंस लगातार स्मूद बनी रहेगी। यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो लंबे समय तक गेम खेलते हैं या वीडियो क्रिएशन करते हैं।
सोशल मीडिया यूजर को मिलेगा CoE AMOLED डिस्प्ले
Galaxy S26 Ultra का डिस्प्ले हमेशा से इसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। इस बार सैमसंग इसमें नया M14 CoE (Color-on-Encapsulation) AMOLED पैनल इस्तेमाल कर रहा है। यह 6.9-इंच QHD+ रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन होगा, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक पहुंच सकती है।

200MP का शानदार कैमरा सेटअप
Galaxy S26 Ultra में एक बार फिर कैमरा के मामले में जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिल रहा है। लीक के मुताबिक, इसमे 200MP f/1.4 मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP 5× पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का 3× टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। सैमसंग इस बार AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग इंजन भी दे रहा है, जिससे नाइट मोड, पोर्ट्रेट और HDR शॉट्स में निखार आएगा।
दमदार बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
इस बार भी Galaxy S26 Ultra में 5000mAh बैटरी दी जाएगी, लेकिन फर्क इसकी चार्जिंग स्पीड में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इसमें ≈60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। साथ ही, सैमसंग Qi2 वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी लाने की तैयारी में है, जो MagSafe जैसी फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग अनुभव देगी।
AI और सॉफ्टवेयर अपडेट्स
यह फोन Android 15 (One UI 7) पर आधारित होगा और सैमसंग अपने नए AI फीचर्स जैसे “Galaxy AI 2.0” को इसमें शामिल कर सकता है। इसमें लाइव ट्रांसलेशन, AI फोटो एडिटिंग, स्मार्ट शॉर्टकट्स और बैटरी मैनेजमेंट जैसे कई इंटेलिजेंट टूल्स होंगे। साथ ही, सैमसंग 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा भी निभाने की संभावना रखता है।
लांच डेट और संभावित कीमत?
लीक के अनुसार, Galaxy S26 Ultra को फरवरी 2025 में सैमसंग के “Galaxy Unpacked” इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वही, इस फ्लैगशिप फ़ोन की शुरूआती कीमत करीब ₹1,29,999 (256GB वेरिएंट) से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़े !
Oppo का अगला धमाका, Find X9 Ultra बनेगा बैटरी किंग, जानें पूरी डिटेल
Nothing Phone 3a को मिला Nothing OS 4.0 अपडेट, अब कैमरा और लॉक स्क्रीन होंगे और भी दमदार
iPhone Air को टक्कर देने आ रहा Huawei Mate 70 Air अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन, जानें कब होगा लांच?
