लॉन्चिंग से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy Z Flip7 FE कीमत, जानें कितना होगा महंगा 

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE: सैमसंग ने पिछले महीने ही Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra के लॉन्चिंग डेट को लेकर ऐलान किया है। अब खबर आ रही है कि, लांच से पहले ही Galaxy Z Flip7 FE की कीमत सोशल मीडिया पर रिवील हो गया है। ब्रांड का दावा है कि, यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिडरेंज में भारत में धमाल मचाएगा। 

सैमसंग ने यह भी कहा है कि, यह फ़ोन Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 से बेहतर होगा। लेकिन, कंपनी ने इस फ़ोन के फीचर्स को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं किया है। यह फ़ोन भारत में कब लांच होगा, इसकी सही जानकारी भी सामने नहीं आई है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।  

कितनी होगी Samsung Galaxy Z Flip7 FE की कीमत 

दक्षिण कोरिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Flip FE की कीमत लगभग $736 (लगभग Rs 61,000) के आसपास हो सकती है। इसमें ध्यान देने वाली सबसे बड़ी बात इसपर आने वाले वास्तविक अंतरराष्ट्रीय मूल्य टैक्स, आयात शुल्क और क्षेत्रीय मार्क-अप है, जिसके वजह से इस फ़ोन की कीमत और भी ज्यादा बढ़ सकता है। 

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की न्यूनतम कीमत 65,000 रूपए और अधिकतम कीमत 80,000 रूपए हो सकता है। सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 और Infinix Zero Flip को कड़ी टक्कर दे सकता है।  

ये भी पढ़े ! Oppo Reno 14 F जुलाई में होगा लांच, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा के साथ ये स्मार्ट फीचर्स 

Category Specification
General Android v15
Display6.78 inches, 1080 x 2640 px, 120 Hz Display with Punch Hole
Camera 12 MP + 10 MP Dual Rear & 10 MP Front Camera
ProcessorExynos 2400e, Octa Core Processor
Connectivity Single Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi, NFC
Battery4000 mAh Battery with 25W Fast Charging
Storage8 GB RAM, 128 GB inbuilt
Expected Price₹69,990

Samsung Galaxy Z Flip7 FE के लीक स्पेसिफिकेशन्स 

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के अपकमिंग फ़ोन Galaxy Z Flip 7 FE में Exynos 2400 SoC चिपसेट दिया जा सकता है, जो यूजर को स्मूद और दमदार पर्फोमन्स प्रदान करेगा। इसमें CPU का भी सपोर्ट मिलेगा, जो Xclipse 940 GPU से लैस होगा। 

कंपनी ने इस फीचर्स को AMD के साथ मिलकर बनाया है। यह RDNA 3 आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो गेम्स में रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट देने की बात कही गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को Android 15 पर लॉन्च कर सकता है और आगे चलकर इसमें Android 16-आधारित One UI 8 टेक्नोलॉजी को भी शामिल कर सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE कब होगा लांच 

सैमसंग ने अपने इस फ्लिप स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं किया है। लेकिन, कई लीक्स रिपोर्ट का मानना है कि, इस फ़ोन को Galaxy Unpacked इवेंट के तहत पेश किया जायेगा। हालाँकि, इसकी लांच डेट का सटीक तारीख पता नहीं चल पाया है। ऐसे में अगर आप एक सस्ता और स्टाइलिश फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

ये भी पढ़े ! Samsung Galaxy S25 Edge Review: आपके लिए कितना है खास है ये स्मार्टफोन, यहां जाने पूरा डिटेल्स 


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।