Samsung One UI 8 Update: टेक कंपनी सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर अपना नया One UI 8 अपडेट को पेश कर हैं। इस अपडेट को सबसे पहले Samsung Galaxy S25 सीरीज में शामिल किया गया। इसके आलावा, इस अपडेट को टैबलेट्स और फोल्डेबल डिवाइसों के लिए भी उपलब्ध किया गया हैं। सैमसंग का यह अपडेट लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Android 16 पर रन करेगा, जो AI से लैस हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
Samsung Galaxy S25 को मिला One UI 8 अपडेट
सैमसंग ने Android 16 वाला लेटेस्ट One UI 8 अपडेट को सबसे पहले Samsung Galaxy S25 फ्लैगशिप सीरीज में शामिल किया है। इस सीरीज में अपडेट उन्ही यूजर को मिलेगा, जो One UI 8 Beta यूज कर रहा है।

इन टैबलेट्स और फोल्डेबल डिवाइसों को भी मिलेगा One UI 8 अपडेट?
Samsung ने अपनी ऑफिशियल लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लेकर मिड-रेंज और टैबलेट्स तक शामिल हैं।
Galaxy S Series
- Galaxy S24 सीरीज़
- Galaxy S23 सीरीज़
- Galaxy S22 सीरीज़
Galaxy S21 Series
- Galaxy S21 FE
Galaxy Tab Series
- Galaxy Tab S10 सीरीज़
- Galaxy Tab S9 सीरीज़
- Galaxy Tab S8 सीरीज़
- Galaxy Tab A9 और A9+
Galaxy F Series
- F06, F15, F16, F34, F54, F36, F55 और F56
Galaxy M Series
- M सीरीज़ को वही अपडेट मिलेगा जो F सीरीज़ को मिलेगा।
- इसके अलावा Galaxy M33, M35 और M53 को भी शामिल किया गया है।
Galaxy Z Series (Fold और Flip)
- Galaxy Z Fold 4, 5 और 6
- Galaxy Z Flip 4, 5 और 6
Galaxy A Series
- A06, A15, A16, A17
- A24, A25
- A33, A34, A35, A36
- A53, A54, A55, A56

क्या है लेटेस्ट One UI 8 अपडेट की खासियत?
कंपनी ने ऑफिशल रूप से जानकारी देते हुए बताया कि, One UI 8 पहले की तुलना में ज्यादा स्मार्ट, इंटेलिजेंट और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर होगा। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो यूज़र-फ्रेंडली के साथ-साथ पर्सनलाइज़्ड भी बनेगा। इस अपडेट के प्रमुख फीचर्स कुछ इस प्रकार से है।
- Now Bar: इस फीचर्स का मुख्य काम किसी भी ऐप्स को रियल-टाइम एक्टिविटी दिखाने का काम करेगी। यानी, अगर आपवीडियो देख रहे हैं तो तो यह तुरंत दिखाई देगा।
- Now Brief: यह खास तरह का स्मार्ट डैशबोर्ड है, जो आपके दिनभर की जानकारी एक ही जगह रखने का काम करती है।
- Google integration: इसमें Gemini Live और Circle to Search जैसी AI फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो One UI 8 को इंटीग्रेटेड करने का काम करेगी।
ये भी पढ़े !
Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च, मिलेंगे प्रीमियम लुक के साथ दमदार फीचर्स
Samsung Galaxy S26 Series को मिला चीन क्वालिटी सर्टिफिकेशन, जानें क्या होगा खास
Meizu 22 हुआ लांच, मिलेगा 50MP क्वाड कैमरा और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर एक साथ