Samsung One UI 8 का रोलआउट शुरू, Galaxy S24, Z Fold6 समेत इन डिवाइस को मिला अपडेट

Samsung One UI 8 Update Rollout: स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने हाल ही में अपने प्रमुख स्मार्टफोन्स के लिए One UI 8 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के तहत यूजर्स को स्मार्टफोन अनुभव में कई नए सुधार और फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस समय Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip6, Galaxy S24 FE और Galaxy A56 फ़ोन्स पर One UI 8 को रोलआउट किया गया हैं, तो आइये इसके बारे में जानते है।

One UI 8 eligible device
One UI 8 eligible device

इन डिवाइस को सबसे पहले मिल रहा है One UI 8 अपडेट

Samsung ने कन्फर्म किया है कि One UI 8 का पहला अपडेट इन हाई-एंड और प्रीमियम डिवाइस पर शुरू किया गया है, जोकि कुछ इस प्रकार से है।

  • Galaxy S24 Series (S24, S24+, S24 Ultra)
  • Galaxy Z Fold6
  • Galaxy Z Flip6
  • Galaxy S24 FE
  • Galaxy A56

One UI 8 की खासियत?

Samsung का नया One UI 8 सिर्फ़ एक विज़ुअल अपग्रेड नहीं है, बल्कि इसमें कई AI-आधारित टूल्स और परफॉर्मेंस को भी शामिल किया गया है, तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

नया डिज़ाइन और स्मूथ इंटरफ़ेस

  • One UI 8 को ज्यादा क्लीन और मॉडर्न लुक दिया है।
  • डिवाइस के नोटिफिकेशन पैनल, क्विक सेटिंग्स और होम स्क्रीन विज़ुअल्स और भी आकर्षक बनाने की क्षमता रखेगा।
  • इसमें स्मूथ एनिमेशन और ट्रांज़िशन के कारण यूज़र एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा प्रीमियम लगता है।

AI-बेस्ड पर्सनलाइजेशन

  • यह अपडेट AI फीचर्स से लेस है, जो वॉलपेपर और थीम को कस्टमाइजेशन करने का काम करेगा।
  • Galaxy AI की मदद से फोन आपके इस्तेमाल के हिसाब से खुद को अडॉप्ट करेगा।
  • इसके आलावा, लॉक स्क्रीन और Always-On Display को भी ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट तरीके से यूज़ कर सकते है।

बेहतर बैटरी और परफॉर्मेंस

  • इस अपडेट के मिलने से बैकग्राउंड ऐप मैनेजमेंट को और पावरफुल बनाया गया है।
  • बैटरी ड्रेन कम होगी और गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव ज्यादा स्मूथ होगा।
  • Galaxy डिवाइसों के बीच फाइल ट्रांसफर और कनेक्टिविटी भी और तेज़ हुई है।

एन्हांस्ड प्राइवेसी और सिक्योरिटी

  • One UI 8 में यूज़र्स को अपने डेटा, परमिशन्स और ऐप एक्सेस पर ज्यादा कंट्रोल दिया गया है।
  • इसे सिक्योर फोल्डर और प्राइवेसी डैशबोर्ड को अपग्रेड किया गया है।
  • ऐप्स के बैकग्राउंड डेटा इस्तेमाल पर पूरी निगरानी रखी जा सकती है।

मल्टी-डिवाइस इंटीग्रेशन

  • Galaxy Watch, Buds और Tab के साथ सीमलेस कनेक्टिविटी को और बेहतर किया गया है।
  • इसके Cross-device copy-paste, कॉल और मैसेज सिंक जैसी सुविधाएँ पहले से ज्यादा स्टेबल और फ़ास्ट हो चूका हैं।
One UI 8 features
One UI 8 features

बाकी के डिवाइस को कब मिलेगा One UI 8 अपडेट?

Samsung हर बार की तरह पहले अपने फ्लैगशिप डिवाइस में नया UI रिलीज़ करता है और फिर धीरे-धीरे मिड-रेंज और बजट सीरीज़ में रोलआउट करता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, कुछ हफ़्तों में Galaxy A-series के टॉप मॉडल्स (जैसे A76, A55 आदि) में भी इस अपडेट को रोलआउट कर दिया जायेगा। इसके बाद धीरे-धीरे Galaxy M-series और F-series फोन पर भी यह अपडेट पहुँचेगा। Samsung आमतौर पर 2-3 महीनों में लगभग अपने सभी सपोर्टेड मॉडल्स तक नया UI पहुँचा देता है।

ये भी पढ़े !

4 प्रीमियम कलर्स ऑप्शन के साथ तबाही मचाने आ रहा Vivo X300, जानें डिटेल

MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियत

Honor Magic 8 Series का टीजर हुआ जारी, इन फीचर्स का हुआ खुलासा


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।