Snapdragon 8 Elite Gen 5: दुनिया के बड़े चिपसेट ब्रांड Qualcomm ने एक बार फिर अपने पर्फोमन्स से नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने अभी हाल ही में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर को लाइनअप किया था। इस प्रोसेसर का स्कोर इतने ज्यादा आ चूका है कि स्मार्टफोन ग्राहकों का उत्साह और एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना नहीं है। अब सवाल है कि इस प्रोसेसर में ऐसा क्या खास है, जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Geekbench पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 के स्कोर
आपकी जानकरी के लिए बता दूँ कि गीकबेंच पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का बेंचमार्क स्कोर सामने आ चूका है। इस चिपसेट ने पुराने सभी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक रिपोर्ट में इसका Single-Core Score लगभा 3,831 और Multi-Core Score लगभग 11,515 बताया गया है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 ने न सिर्फ अपने पुराने वर्ज़न को पीछे छोड़ा है। बल्कि, Apple और MediaTek जैसे ब्रांड के लिए भी चुनौती बन चूका है।
क्या है Snapdragon 8 Elite Gen 5 की खासियत
- यह प्रोसेसर 1 Prime Core में 4.61 GHz तक की क्लॉक स्पीड तकनीक प्रदान करेगा।
- 3 High-Performance Cores में 3.63 GHz तक का सपोर्ट मिलेगा।
- वही, 4 Efficiency Cores बैटरी मैनेजमेंट और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जबरदस्त विकल्प है।
- इस प्रोसेसर का GPU लगभग Adreno 840 (1.2 GHz तक क्लॉक स्पीड) पर रन करने की ताकत देगा।
- इसमें एडवांस्ड AI मॉडल और AI जेनरेटिव AI जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे, जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के लिए बेहतर होगा।
- गेमर्स को इस प्रोसेसर में हाई ग्राफिक्स का सपोर्ट मिलेगा, जो भारी ऍप्स और हेवी मल्टीटास्किंग जैसे काम को स्मूदली चलाने की क्षमता देगा।
पुराने वर्ज़न्स और राइवल्स में क्या है अंतर?
चिपसेट | Single-Core Score | Multi-Core Score | खासियत |
Snapdragon 8 Elite Gen 5 | ~3,831 | ~11,515 | अब तक का सबसे दमदार Snapdragon |
Apple A19 Pro | ~3,895 | ~9,746 | Single-core में बराबरी, लेकिन multi-core में पीछे |
MediaTek Dimensity 9500 | ~3,177 | ~9,701 | Snapdragon Gen 5 से 20-25% पीछे |
Exynos 2600 | ~3,450+ | ~11,200+ | मल्टी-कोर में करीब लेकिन single-core में कमज़ोर |
Snapdragon 8 Elite (Gen 4) | ~3,200 | ~9,800 | Gen 5 के मुकाबले 15-20% कम परफॉर्मेंस |

क्या आपको अपग्रेड करना चाहिए या नहीं?
- नॉर्मल यूज़र्स के लिए: अगर आप सिर्फ सोशल मीडिया, वीडियो देखने और नॉर्मल ऐप्स का इस्तेमाल करते है तो आपको ज्यादा जरुरत नहीं पड़ेगा।
- गेमिंग और क्रिएटर्स के लिए: अगर आप PUBG, BGMI, COD Mobile जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स या फिर एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन और मल्टीटास्किंग जैसे वर्क करते है तो बेहिचक Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट को अपने फ़ोन अपग्रेड करना चाहिए। क्योंकि, यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को मेनटेंट करने की क्षमता रखता है।
- फ्यूचर-प्रूफिंग के लिए: टेक्नोलॉजी जिस हिसाब से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले 2-3 साल में ऐप्स और गेम्स और भी हेवी हो जाएंगे। अगर आप स्मार्टफोन यूजर है तो आपको Gen 5 वाला फ़ोन लेना ही अच्छा विकल्प बन सकता है।
ये भी पढ़े !
MediaTek Dimensity 9500 ने रचा नया इतिहास, Geekbench पर पार किया 10,000 का आंकड़ा
Snapdragon 8 Elite Gen 5 Vs MediaTek Dimensity 9500: कौन बनेगा परफॉर्मेंस का बादशाह?
MediaTek Dimensity 9500 लॉन्च डेट कंफर्म, जानें फीचर्स, परफॉर्मेंस और स्मार्टफोन लिस्ट