Snapdragon 8Gen 5 ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 3 मिलियन के पार हुआ AnTuTu स्कोर

Qualcomm का अब तक का सबसे एडवांस मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8Gen 5 ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह 3nm TSMC N3P तकनीक पर बना है और इसमें Oryon CPU व Adreno 840 GPU शामिल हैं। 

इसकी परफॉर्मेंस 8Elite Gen 5 के बराबर है, बस GPU थोड़ा हल्का है। AnTuTu पर इसका स्कोर 3.3 मिलियन+ और Geekbench पर 3000/10000 तक पहुँचता है। यह चिप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और पावर एफिशिएंसी के लिए बेस्ट विकल्प साबित होगा, तो आइये इसके बारे में जानते है।

नया आर्किटेक्चर और Oryon CPU का जलवा

Snapdragon 8Gen 5 में इस बार Oryon CPU का इस्तेमाल किया गया है, जिसे Qualcomm ने खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसेज़ के लिए तैयार किया है। यह CPU पहले वाले Kryo कोर से कहीं ज़्यादा एडवांस है। इसमें 2 Prime Cores दिए गए हैं जो 3.8GHz तक की स्पीड पर चलते है।

इस कॉन्फ़िगरेशन की वजह से यह चिप सिंगल कोर और मल्टी कोर दोनों में बेहद तेज़ परफॉर्मेंस देता है। Geekbench टेस्ट में इसके Single Core स्कोर लगभग 3000 और Multi Core स्कोर करीब 10000 के आस-पास रहे हैं, जो यह साबित करते हैं कि Snapdragon 8Gen 5 वाकई में एक असली पावरहाउस है।

Snapdragon 8Gen5 AnTuTu score
Snapdragon 8Gen5 AnTuTu score

गेमिंग के लिए बना बीस्ट

ग्राफ़िक्स की बात करें तो Snapdragon 8Gen 5 में Adreno 840 GPU (1.2GHz) दिया गया है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह वही GPU आर्किटेक्चर है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 में इस्तेमाल हुआ है। Adreno 840 ग्राफ़िक्स इंजन 3D गेम्स, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और रे ट्रेसिंग जैसी एडवांस टेक्नोलॉजीज़ को स्मूद तरीके से हैंडल कर सकता है।

3 मिलियन के पार पहुंचा इसका AnTuTu स्कोर

Snapdragon 8Gen 5 ने बेंचमार्क टेस्टिंग में भी कमाल कर दिया है। AnTuTu पर इसका स्कोर 3.3 मिलियन से भी ज्यादा दर्ज किया गया है, जो इसे अब तक के सबसे शक्तिशाली मोबाइल प्रोसेसरों में से एक बना देता है। यह चिपसेट TSMC की 3nm N3P प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है, जो पहले की 4nm टेक्नोलॉजी से लगभग 25% ज्यादा पावर एफिशिएंट और 15% ज्यादा परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

AI और मशीन लर्निंग में बड़ा अपग्रेड

Qualcomm ने इस बार AI इंजन को भी काफी बेहतर बनाया है। Snapdragon 8Gen 5 में मौजूद 7th Gen Qualcomm AI Engine अब और भी ज्यादा एफिशिएंट और पावरफुल है। यह ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को तेज़ करता है, जिससे कैमरा क्वालिटी, वॉइस रिकग्निशन और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसी फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो जाते हैं।

ये भी पढ़े !

Android 16 और तीन 50MP कैमरों के साथ Moto Edge 70 ने मचाया धमाल, जानें डिटेल

Google Pixel 10a की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और फीचर्स का भी हुआ खुलासा

Oppo यूज़र्स के लिए खुशखबरी! नवंबर से मिलेगा ColorOS 16 का नया अपडेट


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।