Sony Xperia 10 VII Review: कॉम्पैक्ट लुक और दमदार फीचर्स के साथ धूम मचा रहा सोनी का ये धांसू फ़ोन

Sony Xperia 10 VII Review: आज के समय में हर स्मार्टफोन कंपनी अपने यूजर को फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है। लेकिन एक प्रीमियम बजट में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन मिलना इतना आसान नहीं है। 

ऐसे में टेक कंपनी Sony ने कई सालो बाद अपना कॉम्पैक्ट फ़ोन को मार्केट में लांच किया है, जिसका नाम Xperia 10 VII है। आज हम इस फ़ोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के डीटेल्ड रिव्यू के बारे में बता रहे है, जिससे आप तय कर पायेंग कि यह फ़ोन आपके लिए कितना बेहतर साबित होगा।

Sony Xperia 10 VII Display
Sony Xperia 10 VII Display

Sony Xperia 10 VII डिस्प्ले और डिजाइन

इस फ़ोन का 6.1-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे वन-हैंडेड यूज़ के लिए परफेक्ट बनाता है। इस फ़ोन का डिजाइन काफी प्रीमियम और कॉम्पैक्ट लगता है। फोन का बैक पैनल मैट फिनिश के साथ आता है। इसके अलावा, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सटीक तरीके से काम करता है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह फोन स्क्रैच और हल्के झटकों से सुरक्षित रहता है।

Sony Xperia 10 VII कैमरा सेटअप

इसमें OIS सपोर्ट होने के कारण स्टिल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों में स्टेबिलिटी काफी अच्छी मिलती है। इस फोन से आप 4K @ 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।

इसके फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डीसेंट परफॉर्म करता है। हालांकि, इस प्राइस सेगमेंट में 16MP या उससे ज्यादा का सेल्फी कैमरा होता तो और बेहतर कहा जा सकता था।

Sony Xperia 10 VII प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen3 चिपसेट दिया गया है। यह 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जो डेली टास्क जैसे सोशल मीडिया, कॉलिंग, चैटिंग और मल्टीटास्किंग को आराम से हैंडल करता है। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। हाइब्रिड स्लॉट की मदद से आप मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं। यह फोन Android v15 पर चलता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है।

Sony Xperia 10 VII बैटरी और चार्जिंग फीचर्स 

फ़ोन को पावर देने के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलती है, जो नॉर्मल यूजर्स के लिए एक दिन आराम से निकाल देती है। अगर आप हेवी गेमिंग या लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, तब भी बैटरी बैकअप अच्छा मिलता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C v2.0 पोर्ट दिया गया है। हालांकि, अगर इसमें USB 3.0 होता तो डेटा ट्रांसफर स्पीड और भी तेज मिलती। वहीँ, फ़ोन को चार्ज करने के लिए 33W का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है।

Sony Xperia 10 VII AI फीचर्स

इस फ़ोन को आकर्षक बनाने के लिए Circle to Search का सपोर्ट दिया है, जिसकी मदद से यूज़र स्क्रीन पर किसी भी टेक्स्ट या इमेज को सर्कल, हाइलाइट या स्क्रिबल करके तुरंत गूगल सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें Gemini Live AI सपोर्ट मिलता है, जिससे आप रियल-टाइम में AI असिस्टेंट से बातचीत कर सकते हैं।

Sony Xperia 10 VII Camera
Sony Xperia 10 VII Camera

Sony Xperia 10 VII कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी की बात करें तो Sony Xperia 10 VII स्मार्टफोन 4G, 5G और VoLTE सपोर्ट करता है। इसके अलावा WiFi, Bluetooth और NFC जैसी आधुनिक सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं।

Sony Xperia 10 VII कीमत

कंपनी ने इस फ़ोन को फिलहाल दो स्टोरेज वैरियंट में लांच किया है। इसके बेस वैरियंट 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत EUR 399 (लगभग 42,000 रुपये) और 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत GBP 449 (लगभग 47,000 रुपये) रखी गई है। इस फ़ोन को गलोबल मार्केट में White, Turquoise और Charcoal Black जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध किया हैं।

ये भी पढ़े !

नए डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ जल्द लांच होगा Sony Xperia 10 VII फ़ोन, यहां जानें पूरा डिटेल्स

Anti-reflective कोटिंग और 7000mAh बैटरी के साथ धूम मचाने आ रहा iQOO 15, जानें पूरी डिटेल्स

Oppo Pad 5 की जल्द होगी एंट्री, 10,300mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये धांसू फीचर्स


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।