Black Friday Sale Flipkart 2025 में टैबलेट्स पर मिलने वाले ऑफर्स ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण बनेंगे। इस सेल में Realme Pad, Motorola Pad 60 Neo, Samsung Galaxy Tab S9 FE+ और Realme Pad 2 Lite जैसे बजट मॉडल्स पर तगड़ी छूट दिया जा रहा है।
वहीं प्रीमियम सेगमेंट में Apple का नया 2025 iPad (A16) भी कम कीमत में उपलब्ध कर दिया है। छात्रों, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट यूजर्स सभी को अपनी जरूरत के अनुसार शानदार डील्स साबित होगी, तो आइये इसके बारे में जानते है।
Realme Pad
Realme Pad लंबे समय से भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद टैबलेट के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। इसका हल्का डिजाइन, अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी और बैटरी लाइफ इसे स्टूडेंट्स और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
Flipkart Black Friday Sale 2025 में Realme Pad पर बड़ी कीमत कटौती की उम्मीद है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए परफ़ेक्ट रहेगा जो ई-लर्निंग, बेसिक ऑफिस टास्क, OTT देखने या इंटरनेट ब्राउज़िंग जैसी जरूरतों के लिए एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट की तलाश में हैं।
Motorola Pad 60 Neo
Motorola ने हाल के वर्षों में अपने टैबलेट सेगमेंट को फिर से मजबूत किया है। यह टैबलेट सुगम परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव देने के लिए जाना जाता है। Office वर्क, वीडियो कॉलिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स के लिए यह टैबलेट एक बेहतरीन बजट-प्रोफेशनल डिवाइस साबित हो सकता है।
Flipkart की Black Friday सेल में Motorola Pad 60 Neo पर मिलने वाली छूट इसकी कीमत को और भी आकर्षक बना देगी। इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो साफ-सुथरे, बिना ब्लोटवेयर वाले इंटरफेस को पसंद करते हैं।
Samsung Galaxy Tab S9 FE+
Samsung की FE (Fan Edition) सीरीज़ हमेशा से हाई-एंड फीचर्स को किफायती कीमत पर प्रदान करने के लिए जानी जाती है। Galaxy Tab S9 FE+ भी इसी श्रेणी का हिस्सा है, जो बड़ी स्क्रीन, बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी, S-Pen सपोर्ट और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ आता है।
Flipkart Black Friday Sale 2025 में इस टैबलेट पर मिलने वाला डिस्काउंट इसे खरीदने का सुनहरा मौका होगा, खासकर उन क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए जिन्हें स्केचिंग, नोट-टेकिंग या मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरफुल टैबलेट चाहिए।
Realme Pad 2 Lite
Realme Pad 2 Lite उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में अच्छे स्पेसिफिकेशन वाला टैबलेट लेना चाहते हैं। यह बड़ी बैटरी, संतुलित प्रोसेसर और बेसिक एंटरटेनमेंट फीचर्स के साथ आता है।
Flipkart Black Friday Sale में यह टैबलेट शायद सबसे कम कीमत वाले टैबलेट्स में से एक होगा, जिससे यह छात्रों, बच्चों और बेसिक यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाएगा।
Apple 2025 iPad (A16)
इस ब्लैक फ्राइडे सेल की सबसे बड़ी स्टार डील्स में से एक होगा नया Apple iPad 2025, जिसमें दिया गया है Apple का शक्तिशाली A16 Bionic चिप। यह टैबलेट वीडियो एडिटिंग, गेमिंग, AR ऐप्स और प्रोफेशनल टास्क्स में बेहद शानदार प्रदर्शन देने वाला है।
Flipkart आमतौर पर Apple उत्पादों पर सीमित लेकिन प्रभावी डिस्काउंट देता है, और इस बार भी ऐसा होने की उम्मीद है। Android टैबलेट्स की तुलना में iPad का इकोसिस्टम, लंबे समय तक मिलने वाला अपडेट सपोर्ट और ऐप क्वालिटी इसे प्रीमियम यूजर्स के बीच टॉप विकल्प बनाता है।
ये भी पढ़े ! 23 नवंबर से शुरू होगी Flipkart Black Friday Sale 2025, सस्ते में पाएं इलेक्ट्रॉनिक्स से फैशन तक सबकुछ
