Upcoming OnePlus phone in India 2025: यदि आप गेमिंग के पर्पस से कोई दमदार फ़ोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो Oneplus का ये 3 स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आज के इस लिस्ट में हम आपको Oneplus के 3 जबरदस्त गेमिंग फ़ोन के बारे में बताने जा रहे है, जो अगले महीने भारत में लांच हो सकता है।
कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि, यह तीनो फ़ोन मार्केट में आते ही छा जायेगा। इन सभी फ़ोन की खास बात यह है कि, कंपनी इसे Snapdragon के पावरफुल प्रोसेसर के साथ लांच करने वाली है, जो गेमिंग यूजर को मख्खन की तरह अनुभव प्रदान करेगा।
OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 13s में 6.32 इंच का अमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमे 120Hz का रिफ्रेश रेट शामिल होगा। यह फ़ोन खासतौर पर गेमर्स के लिए तैयार किया जा रहा है, जो यूजर को नया और स्मूद अनुभव प्रदान कर सके। इस डिवाइस में Snapdragon 8 Elite का पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो 4.32 GHz तकनीक पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें डाटा को स्टोर करने के लिए 12GB तक का रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.32 inches, 1440 x 2160 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 50 MP Dual Rear & 32 MP Front Camera |
Processor | Snapdragon 8 Elite, Octa Core, 4.32 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 6260 mAh Battery with 80W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹49,990 |
कैमरा के मामले में भी यह फ़ोन काफी जबरदस्त रहने वाला है। क्यूंकि इस फ़ोन में 50MP + 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो फोटोग्राफी प्रेमियों को शानदार फोटोज क्लिक करके देगा। वहीँ, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फ़ोन में 6260mAh की बैटरी और 80W का फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक दिया जा सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत
ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s को अभी तक भारतीय बाजार में लांच नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द इसे मार्केट में उतार सकती है। यह फ़ोन भारत में ₹49,990 की कीमत पर लांच किया जा सकता है।
ये भी पढ़े ! Samsung का बड़ा धमाका! 2025 में लांच करेगा ये 5 प्रीमियम स्मार्टफोन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
Oneplus 14 के स्पेसिफिकेशन्स
अगर आप 60 हज़ार रूपए से 65 हज़ार रूपए के बीच में प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते है, जो लंबी बैटरी लाइफ, DSLR जैसा कैमरा सेटअप और Snapdragon का प्रोसेसर दे सके तो Oneplus 14 की तरफ जा सकते है। हालाँकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अभी तक भारत में लांच नहीं किया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसे अगले महीने लांच किया जा सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.82 inches, 1440 x 3168 px, 144 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP Quad Rear & 50 MP Front Camera |
Processor | Octa Core Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 6500 mAh Battery with 120W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹69,990 |
इसके लीक फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में यूजर को 6.82 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। हालाँकि, इसका रिफ्रेश रेट 144Hz सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में यूजर को Octa Core का प्रोसेसर देखने को मिलेगा। वही,फाइल्स और फोटो को स्टोर करने के लिए इस स्मार्टफोन में 12GB तक का रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत
यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में फिलहाल वैरियंट पर लांच होगा, जिसकी शुरूआती कीमत ₹69,990 के आसपास हो सकता है। कंपनी बहुत जल्द इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon पर उपलब्ध कर सकती है।
ये भी पढ़े ! 15 हज़ार के बजट में खरीदें ये 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 8GB रैम के साथ 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज
OnePlus Ace 6 के स्पेसिफिकेशन्स
यदि आप 30 हज़ार रूपए के बजट में Oneplus का बेहतरीन स्मार्टफोन चाहते है, तो OnePlus Ace 6 आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। वैसे तो Oneplus का यह फ़ोन अभी तक मार्केट में उपलब्ध नहीं हुआ है। लीक हुई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, यह फ़ोन अक्टूबर से पहले लांच किया जा सकता है। इस फ़ोन में यूजर को 6.78 का ओलेड और एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.78 inches, 1264 x 2780 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 8 MP + 2 MP Triple Rear & 16 MP Front Camera |
Processor | Snapdragon 8 Elite, Octa Core, 4.32 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 7800 mAh Battery with 80W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹29,990 |
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite का चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह चिपसेट 4.32 GHz तकनीक पर रन करने की क्षमता रखता है। डाटा स्टोर करने के लिए इस डिवाइस में 12GB तक का रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमे 50MP का मेन सेंसर, 8MP का माइक्रो लैंस और 2MP का टेलीफोटो लैंस देखने को मिल सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत
कंपनी ने OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन को भी अभी तक लांच नहीं किया है। और इसकी कीमत को लेकर के भी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत की बात करें तो यह फ़ोन ₹29,990 की कीमत पर दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़े ! 10 हज़ार से कम में खरीदें ये बेस्ट 5G स्मार्टफोन, Samsung से लेके Tecno तक है बेस्ट कलेक्शन
निष्कर्ष
अगर आप Oneplus ब्रांड के स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है, जो किफायती के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स भी प्रदान करें तो इस लिस्ट का फ़ोन आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित को सकता है। इस लिस्ट में OnePlus 13s 5G, Oneplus 14 5G और OnePlus Ace 6 5G स्मार्टफोन शामिल है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी देने के मकसद से लिखा गया है। किसी भी मोबाइल / गैजेट्स को खरीदने से पहले एक बार ऑफिशल वेबसाइट या नजदीकी रिटेलर से संपर्क जरूर करें। फ़ोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत समय के साथ बदल सकती है। इसलिए खरीदने से पहले आधिकारिक पुष्टि जरूर कर लें।