Vivo S50 Pro Mini: वीवो के S50 Pro Mini एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित होने वाला है, जिसमे 6.31-इंच स्मॉल स्ट्रेट डिस्प्ले और एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम डिज़ाइन के साथ प्रीमियम फील देता है। इसमें गेमिंग के लिहाज से Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज इसकी परफॉर्मेंस को बेहद खास बनाते हैं। फोटोग्राफी के लिए 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
कॉम्पैक्ट लेकिन प्रीमियम 6.31-इंच स्मॉल स्ट्रेट डिस्प्ले
Vivo S50 Pro Mini का सबसे खास पहलू है इसका 6.31-इंच का स्मॉल स्ट्रेट AMOLED डिस्प्ले। आजकल के 6.7 या 6.8-इंच के बड़े फोन की तुलना में यह काफी अधिक हैंडी महसूस होता है। स्ट्रेट स्क्रीन होने के कारण accidental touches कम होते हैं और फोन पकड़ते समय बेहतर ग्रिप मिलती है। इसका कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मीडिया कंजम्प्शन, गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग को भी शानदार बनाता है। छोटे फोन पसंद करने वालों के लिए यह स्क्रीन साइज़ एक बड़े फायदे की तरह है।
| Feature | Specification |
| Processor | Snapdragon 8 Gen5, Octa Core Processor |
| Display | 6.31 inches, 1216 x 2640 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
| RAM & Storage | 8GB/12GB LPDDR5X RAM | 128GB/256GB UFS 4.0 Storage |
| Rear Camera | 50MP Main (Sony IMX921, OIS) |
| Telephoto (Sony IMX882, 3x Optical, OIS) | 50MP + 8MP Periscope Telephoto (Sony IMX882, 3x Optical, OIS) |
| Front Camera | 50MP Selfie Camera |
| Battery | 6500 mAh Battery |
| Charging | 90W Fast Charging |
| Software | Android v16 |
| IP Rating | IP68 + IP69 Dust and Water Resistance |
| Price (India) | ₹41,990 Expected |
एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम बिल्ड का जबरदस्त कॉम्बो
Vivo ने इस फोन की बॉडी में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया है। यह ना सिर्फ फोन को प्रीमियम लुक देता है, बल्कि इसकी मजबूती भी बढ़ाता है। इसके साथ दिया गया हॉरिज़ॉन्टल कैमरा डेको इसे बाकी फोन से अलग और अधिक आकर्षक बनाता है। इसका डिज़ाइन Modern + Minimal दोनों का बेहतरीन लगता है।

Snapdragon 8 Gen 5 के साथ मिलेगा फ्लैगशिप लेवल अनुभव
परफॉर्मेंस के मामले में Vivo ने किसी तरह की कटौती नहीं की है। फोन में नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो इस समय का सबसे तेज़ और पावर-एफिशिएंट प्रोसेसर माना जाता है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 Storage मिलता है। ये दोनों चीजें मिलकर मल्टी-टास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और 4K वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को बेहद स्मूद बनाती हैं। ऐप्स जल्दी खुलते हैं, लोडिंग टाइम कम होता है और फोन की समग्र स्पीड काफी तेज़ महसूस होती है।
50MP Periscope Telephoto (3x) + 50MP Front
कैमरा सेक्शन इस फोन का एक और बड़ा आकर्षण है। खासकर इसमें दिया गया 50MP IMX882 Periscope Telephoto (3x Optical Zoom) बेहद खास है। पेरिस्कोप लेंस आमतौर पर बड़े फ्लैगशिप फोन में ही देखने को मिलता है, लेकिन Vivo ने इसे छोटे फॉर्म फैक्टर में उपलब्ध कराकर एक अनोखा कदम उठाया है। सेल्फी लवर्स के लिए भी इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-रेज़ोल्यूशन और नेचुरल स्किन टोन के लिए जाना जाता है। Vlogging, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए यह कैमरा टॉप-नॉच परफॉर्मेंस देता है।
कॉम्पैक्ट फोन में 6500mAh का दम
कॉम्पैक्ट फोन में बैटरी छोटी मिलने की समस्या रही है, लेकिन Vivo S50 Pro Mini इस मिथक को तोड़ देता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। इतनी बड़ी बैटरी यह सुनिश्चित करती है कि फोन पूरे दिन आराम से चलता है, चाहे आप गेमिंग करें, फोटोग्राफी करें या लंबी सोशल मीडिया ब्राउज़िंग।
ये भी पढ़े ! Vivo S50 Pro Mini की पहली झलक आई सामने, मिलेंगे ये खास फीचर्स
