Vivo V30: वीवो का यह स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लांच हुआ था। इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है, जो यूजर को अपना दीवाना बना रही है। हालाँकि, वर्तमान समय में इस फ़ोन पर 29% का जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसका लाभ सभी यूजर उठा सकते है।
वीवो के इस फ़ोन का लुक काफी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश है, जो दीखने और इस्तेमाल करने में काफी प्रीमियम फील देता है। तो चलिए इस फ़ोन पर मिल रहे ऑफर डिस्काउंट के बारे में जानते है।
Vivo V30 के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 2,800 x 1,260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट देखने को मिल जाता है, जो बजट रेंज में काफी प्रीमियम ऑप्शन है। गेमिंग के पर्पस से इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.63 GHz तकनीक पर रन करने की ताकत प्रदान करता है।

इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है, जो एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है। Vivo के इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दिया गया है, जो 5000mAh बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP54 सेफ्टी रेटिंग के साथ आता है, जो फ़ोन को धुल और पानी से बचाव करवाता है।
ये भी पढ़े ! Oppo K13x 5G की कीमत हुई लीक, इतने में मिलेगा जबरदस्त फीचर्स वाला फोन!
Category | Specification |
General | Android v14 |
Display | 6.78 inches, 1260 x 2800 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 50 MP Dual Rear & 50 MP Front Camera |
Processor | Snapdragon 7 Gen3, Octa Core, 2.63 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi |
Battery | 5000 mAh Battery with 80W Fast Charging |
Storage | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
Expected Price | ₹27,999 |
50MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है ये स्मार्टफोन
वीवो ने इस स्मार्टफोन के फ्रंट साइड में f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसके आलावा, रियर में f/1.88 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का पोट्रेट कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इस डिवाइस को बेहद खास बनाता है।
Vivo V30 पर मिल रहा इतने परसेंट का डिस्काउंट
वीवो अपने Vivo V30 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले को इस समय 29% के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। फिलहाल इस फ़ोन को ₹40,999 की कीमत पर लिस्टेड किया है। लेकिन, ऑफर डिस्काउंट के बाद से इस स्मार्टफोन को ₹28,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके आलावा, इस फ़ोन पर Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करने पर 5% का कैशबैक ऑफर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े ! 21% भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें Realme GT7 Pro स्मार्टफोन, यहाँ देखें ऑफर डिटेल