Vivo X300 FE: Snapdragon 8 Gen 5 वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप भारत में कब लॉन्च होगा और क्या होगी कीमत? जानें पूरी डिटेल

Vivo X300 FE अपने कॉम्पैक्ट 6.31-इंच 1.5K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 6500mAh बैटरी के साथ एक दमदार फ्लैगशिप विकल्प माना जा रहा है। इसका 50MP IMX921 मुख्य कैमरा, 3x टेलीफोटो और IP68/69 रेटिंग इसे प्रीमियम सेगमेंट में और भी मजबूत बनाते हैं। अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट और 90W चार्जिंग इसे फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन की सूची में जोड़ते हैं। भारतीय बाजार में इसकी संभावित कीमत 55,000 से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

आज के समय में 6.7 इंच और इससे बड़े डिस्प्ले वाले फोन आम हो चुके हैं। ऐसे में 6.31-इंच का डिस्प्ले उन यूज़र्स के लिए वरदान साबित हो सकता है, जो एक हाथ से इस्तेमाल होने वाला, कॉम्पैक्ट लेकिन प्रीमियम फोन ढूंढ़ रहे हैं। इस फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और स्ट्रेट (फ्लैट) स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

वीवो की X-सीरीज़ पहले से ही अपने डिस्प्ले क्वालिटी के लिए जानी जाती है, इसलिए X300 FE में भी रंगों की सटीकता, शार्पनेस और आउटडोर ब्राइटनेस बेहतरीन होने की पूरी संभावना है। फ्लैट डिस्प्ले गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग दोनों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

Vivo X300 FE Price Details
Vivo X300 FE Price Details

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

अगर Vivo X300 FE में वाकई Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाता है, तो यह फोन सीधे-सीधे 2025 के फ्लैगशिप फोन की कैटेगरी में खड़ा हो जाएगा। यह चिपसेट पहले से बेहतर पावर एफिशिएंसी, AI-संबंधी प्रदर्शन और ग्राफ़िक्स में बड़ा अपग्रेड लेकर आता है।

इसके अलावा LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन इस फोन को मल्टी-टास्किंग, एप लॉन्च टाइम, फ़ाइल ट्रांसफर और गेमिंग में बेहद तेज़ बना देगा। भारी गेम जैसे BGMI, COD Mobile, Genshin Impact आदि आसानी से अल्ट्रा सेटिंग पर चलने की उम्मीद है।

IMX921 + IMX882 के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव

इस फ़ोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमे 50MP Sony IMX921 मुख्य कैमरा, Ultra-Wide सेंसर और 50MP Sony IMX882 3x टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है। Sony IMX921 एक आधुनिक सेंसर है जो लो-लाइट, डे-लाइट और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बेहतर डायनामिक रेंज देता है। वहीं IMX882 टेलीफ़ोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ फोटो को गुणवत्ता को यूनिक बनाता है।

बैटरी और चार्जिंग फीचर्स

आज से कुछ साल पहले तक 4500–5000mAh बैटरी को “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन X300 FE में अनुमानित 6500mAh बैटरी इसे अल्ट्रा-लॉन्ग बैटरी लाइफ वाला फोन बना देती है। साथ ही 90W फ़ास्ट चार्जिंग का मतलब है कि फोन लगभग 35–40 मिनट में काफी हद तक चार्ज हो सकता है।

भारत में इसकी कीमत कितनी होनी चाहिए?

Vivo X300 FE की संभावित कीमत फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, प्रीमियम कैमरा सेटअप, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट, IP68/69 रेटिंग और 6500mAh की बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स पर निर्भर करता हैं। ऐसे फीचर्स आमतौर पर फ्लैगशिप सेगमेंट में ही देखे जाते हैं, जिनकी कीमत 55 से 80 हजार रुपये के बीच रहती है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि, X300 FE की अनुमानित कीमत लगभग ₹55,000 से ₹70,000 के बीच हो सकता है।

Source

ये भी पढ़े ! Honor 500 Series: 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धूम


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।