Vivo X300 और X300 Pro को मिला BIS सर्टिफिकेशन, भारत में जल्द करेगी एंट्री

Vivo X300 Pro and Vivo X300: वीवो के दो फ्लैगशिप मॉडल X300 और X300 Pro को कुछ दिन पहले ही भारत के BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिससे इनके जल्द भारत में लॉन्च होने की पुष्टि मिलती है। इन स्मार्टफोनों में शक्तिशाली MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 200MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फ्लैगशिप फीचर्स मिलेंगे। उम्मीद है कि कंपनी इन डिवाइसेज़ को नवंबर या दिसंबर 2025 तक लॉन्च करेगी।

BIS सर्टिफिकेशन पर कन्फर्म हुआ Vivo X300 और X300 Pro के लांच डेट

Vivo X300 Pro (मॉडल नंबर V2514) और X300 (मॉडल नंबर V2515) दोनों फोन को अभी हाल ही में BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसका मतलब ये है कि Vivo ने इन दोनों मॉडलों को भारत में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी हैं।

Vivo X300 Pro and Vivo X300 BIS Certification
Vivo X300 Pro and Vivo X300 BIS Certification

Vivo X300 और X300 Pro में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Vivo X300 Pro में 6.78-इंच का 1.5K 120Hz LTPO BOE Q10+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+, Dolby Vision, और 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ बेहद शानदार विजुअल्स देगा। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिप, LPDDR5X RAM, और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 200MP का Isocell HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP LYT-828 मेन सेंसर, और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा।

वहीं Vivo X300 में थोड़ा कॉम्पैक्ट 6.31-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले और वही Dimensity 9500 चिपसेट होगा। इसमें भी 200MP मुख्य सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। दोनों फोन Android 16 पपर आधारित OriginOS 6 पर चलेंगे। 

कब होगा लांच?

वीवो ने अपनी फ्लैगशिप X300 सीरीज़ हाल ही में चीन में लॉन्च की थी और अब इसकी ग्लोबल लॉन्च डेट सामने आ गई है। Vivo X300 और X300 Pro 30 अक्टूबर को यूरोप में लॉन्च होंगे। यह ईवेंट स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जो भारत में रात 8:30 बजे है। वही, भारत में इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज को भारत में दिसंबर 2025 तक लांच कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़े !

iPhone 17 जैसी प्रीमियम डिज़ाइन और Bose ऑडियो के साथ जल्द दस्तक देगा यह फ्लैगशिप फ़ोन

Nubia Z80 Ultra: दुनिया का पहला होल-लेस फुल स्क्रीन वाला फ्लैगशिप फ़ोन हुआ लांच, जानें कीमत

iQOO 15 और Vivo X300 को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, ग्लोबल मार्केट में जल्द होगी लॉन्च


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।