Vivo Y19s 5G हुआ भारत में लॉन्च, सस्ती कीमत में दमदार फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

Vivo Y19s 5G Launched in India: टेक कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Y19s 5G को पेश कर दिया है, जो बजट सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.74 इंच 90Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और Android 15 आधारित Funtouch OS 15 दिया गया है। कैमरे के लिए इसमें 13MP रियर और 5MP फ्रंट लेंस मौजूद हैं। इसकी कीमत ₹10,999 से शुरू होती है, जो इसे 5G कनेक्टिविटी के साथ एक किफायती विकल्प बनाती है।

Vivo Y19s 5G के स्पेसिफिकेशन्स

vivo Y19s 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए डिज़ाइन की गई है। फोन के बेज़ल पतले हैं और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले इसे क्लासिक लुक देता है। यह स्मार्टफोन Majestic Green और Titanium Silver जैसे दो प्रीमियम कलर में उपलब्ध है। 

गेमिंग के लिहाज से इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो  6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और 5G सपोर्ट के साथ आता है। इस चिपसेट की खासियत यह है कि यह एनर्जी एफिशिएंट होते हुए भी बेहतर स्पीड और गेमिंग परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

Vivo Y19s 5G Price in India
Vivo Y19s 5G Price in India

कैमरे के मामले में vivo Y19s 5G एक सिम्पल लेकिन भरोसेमंद सेटअप के साथ आता है। फोन के रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा और एक 0.08MP सेंसर दिया गया है जो डेप्थ डिटेक्शन के लिए है। वही, फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो बेसिक फोटोग्राफी, वीडियो कॉल्स और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए पर्याप्त है। 

फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दिया गया है। यह बैटरी लंबी पावर बैकअप देती है और सामान्य उपयोग में दो दिन तक आराम से चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। यह फ़ोन Funtouch OS 15 पर चलता है, जो नवीनतम Android 15 पर आधारित है। 

Vivo Y19s 5G की कीमत और वेरिएंट्स 

वीवो ने भारत में अपना नया vivo Y19s 5G तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसका बेस मॉडल 4GB + 64GB की कीमत ₹10,999, मिड वेरिएंट 4GB + 128GB की कीमत ₹11,999, और टॉप वेरिएंट 6GB + 128GB की कीमत ₹13,499 रखी गई है। यह फोन भारत में vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon और नजदीकी ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़े !

Snapdragon 8 Elite Gen5 और Under Display कैमरा के साथ RedMagic 11 Pro ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।