Vivo Y500 Pro हुआ लांच, मिल रहा 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

चीन में Vivo Y500 Pro को पेश कर दिया गया है और यह मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आया है। फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। इसमें शक्तिशाली MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही IP69 रेटिंग, Wi-Fi 6 और NFC जैसी सुविधाएँ भी मौजूद हैं।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo Y500 Pro का डिज़ाइन देखने में बेहद प्रीमियम लगता है। फोन में 6.67 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो BOE Q10+ और Visionox VM8 पैनल के साथ आता है। इसका रेज़ॉल्यूशन 1.5K है और 120Hz रिफ्रेश रेट इसे और भी स्मूद बनाता है। स्क्रीन की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देता है।फोन में 3840Hz PWM Dimming दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों को स्ट्रेन से बचाती है। 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo Y500 Pro को पावर देता है MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, जो 5G चिपसेट है और पावर एफिशिएंसी के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। 

Vivo Y500 Pro Price
Vivo Y500 Pro Price

फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जो भले ही टॉप-एंड न हो, लेकिन अपनी प्राइस रेंज में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। इसमें ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं और डेली यूज़ में कोई लैग महसूस नहीं होता। Vivo का नया OriginOS 6 इस फोन को और भी इंटरएक्टिव बनाता है, जिसमें कई स्मार्ट कस्टमाइजेशन और एनिमेशन दिए गए हैं।

कैमरा फीचर्स

इस फोन में पीछे की तरफ 200MP का सैमसंग HP5 प्राइमरी सेंसर (1/1.56”) दिया गया है, जो शानदार डीटेल्स और कलर एक्यूरेसी के साथ फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जो 30x डिजिटल ज़ूम और 85mm ISZ पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP GC32E1 सेंसर दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी बेहतर है। 

बैटरी और चार्जिंग फीचर्स

पावर बैकअप के लिए इस फ़ोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जिससे फोन मात्र कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो जाता है। इस फ़ोन को IP69 और IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB 2.0 पोर्ट जैसे जरूरी कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मौजूद हैं। 

कीमत और उपलब्धता

चीन में Vivo Y500 Pro का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 1799 युआन (लगभग ₹21,000) में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस पॉइंट इसे अपने सेगमेंट में काफी कॉम्पिटिटिव बनाता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट और भारत में भी लॉन्च करेगी।

Source

ये भी पढ़े ! 8000mAh बैटरी और Electric Purple कलर में ग़दर मचाने आ रहा OnePlus Ace 6T, जानें डिटेल


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।