EEC सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Xiaomi 16, इंडिया में जल्द होगा लांच

चीन की सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Xiaomi 16 को गलोबल रूप से सितंबर 2025 में लांच किया जायेगा। इसके बाद ही भारत में इस फ्लैगशिप फ़ोन को उतारा जायेगा। वर्तमान समय में इस फ़ोन को EEC सर्टिफिकेशन पर देखा जा चूका है। हालाँकि, इसकी लांच डेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। यह फ्लैगशिप फ़ोन बिल्ट-इन केबल और पोर्टेबिलिटी के साथ दस्तक दे सकता है। इसके फीचर्स के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Xiaomi 16 Got EEC Certification
Xiaomi 16 Got EEC Certification

EEC सर्टिफिकेशन पर देखा गया Xiaomi 16

दरअसल, शाओमी के इस फ्लैगशिप डिवाइस को मॉडल नंबर 25113PN0EG के साथ यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन पर स्टॉप किया जा चूका है। कंपनी ने साफ तौर पर जानकारी दिया है कि, इस डिवाइस को गलोबल मार्केट के बाद ही इडियन मार्केट में उतारा जायेगा। 

भारत में भी इस डिवाइस को Xiaomi 16 नाम से से ही जाना जायेगा। EEC से पहले इस  डिवाइस को IMEI डेटाबेस स्टॉप किया गया था। इतना ही नहीं, चीन और भारत में इसके वैरियंट का मॉडल नंबर क्रमशः 25113PN0EC और 25113PN0EI हो सकता है। इसके बारे में पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है।  

Xiaomi 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 16 को 6.3-इंच का RGB OLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है, जिसका रेज्युलेशन 1200 x 2670 होगा। इसके आलावा, इस फ़ोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जो पूरी तरह से Punch Hole Display की तरह होगा।  

इसके आलावा, इस डिवाइस में गेमिंग और मल्टी टास्किंग के लिहाज से Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 का पावरफुल चिपसेट दिया जा सकता है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी इस डिवाइस को Android v15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 16 Launch Date
Xiaomi 16 Launch Date

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमे LightHunter 900 सेंसर और OIS का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP माइक्रो लेंस शामिल होगा। इसके फ्रंट में भी 50MP का सेंसर दिया जा सकता है। 

कब होगा लांच

Xiaomi के तरफ से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फ्लैगशिप फ़ोन को साल 2026 के पहले तिमाही तक लांच कर सकता है। फिलहाल इसके स्टोरेज वैरियंट और कीमत को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। 

ये भी पढ़े !

Honor X70 की लांच डेट हुई कन्फर्म, 12GB RAM के साथ मिलेगा ये धांसू फीचर्स

OnePlus Nord CE 5 and OnePlus Nord 5 भारत में हुआ लांच, मिडरेंज में मिलेंगे रापचिक फीचर्स

मोटोरोला का जादू! पानी में भी चलेगा यह फ़ोन, मिलेगा AI मैजिक एडिटर के साथ कई धांसू फीचर्स


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।